एके जैन बने प्रदेश के डीजीपी

मेरठ : उत्तर प्रदेश पुलिस के मुखिया (डीजीपी) पद पर डा. अरविंद कुमार जैन की तैनाती होने पर उनके परिवा

By Edited By: Publish:Sun, 01 Feb 2015 02:09 AM (IST) Updated:Sun, 01 Feb 2015 04:42 AM (IST)
एके जैन बने प्रदेश के डीजीपी

मेरठ : उत्तर प्रदेश पुलिस के मुखिया (डीजीपी) पद पर डा. अरविंद कुमार जैन की तैनाती होने पर उनके परिवार में खुशी की लहर है। परिवार को शहर के लोगों ने बधाई दी, तो मां और बड़े भाई ने भी एके जैन से बातचीत कर आशीर्वाद दिया। डीजीपी जैन का परिवार मेरठ में रहता है। वैसे उनकी बेटी न्यूयॉर्क में रहती है और बेटा गुड़गांव में फाइनेंस कंपनी में अफसर हैं।

मूल रुप से मेरठ जोन के सहारनपुर मालीगेट निवासी अरविंद कुमार जैन के पिता जसवंत जैन ने 1976 में मेरठ के सिविल लाइन 243 में मकान बना लिया था। वैसे तो परिवार में अरविंद जैन सबसे छोटे हैं। सबसे बड़ी उनकी बहन मंजू गर्ग है, जो नोएडा में रहती है। वहीं उनके बड़े भाई अरुण कुमार जैन मेरठ में परिवार और मां मदनश्री के साथ रहते हैं।

अरविंद जैन 1979 के आइपीएस अफसर हैं। उनकी पहली तैनाती भी मेरठ में एएसपी पद पर रही है। उसके बाद तो वे सूबे के विभिन्न पदों पर तैनात रहे हैं। 2009 में एडीजी कानून व्यवस्था के महत्वपूर्ण पद पर रहे है। एडीजी रेलवे और डीजीपी ट्रेनिंग का कार्यभार देखा है।

अरविंद जैन के बड़े भाई और मां ने बताया कि अरविंद के पिता जसवंत जैन लोक निर्माण विभाग में अधीक्षण अभियंता थे। उनकी तैनाती जब ऋषिकेश में थी तभी अरविंद कुमार का जन्म ऋषिकेश में हुआ था। परिजनों ने शनिवार को दैनिक जागरण से बातचीत में बताया कि जहां-जहां पिता की तैनाती रही, वहीं एके जैन की पढ़ाई हुई। पिता की दस वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी है। अरविंद की पत्‍‌नी गीतिका जैन उनके साथ रहती हैं। बड़ा बेटा प्रांजल जैन गुडगांव में फाइनेंस कंपनी में अफसर है। बेटी सुनैना जैन न्यूयॉर्क में पढ़ाई कर रही है। शनिवार को अरविंद जैन के डीजीपी बनने की जानकारी परिवार को लगी तो मां मदनश्री और भाई अरुण जैन तथा उनकी पत्‍‌नी और बच्चों ने फोन पर बधाई दी। इसके बाद सभी टीवी पर चिपक कर उनकी तैनाती को लाइव देख रहे है। साथ ही उन्हें भी महानगर के प्रमुख लोगों ने बधाई संदेश भेज दिए है। इतना ही नहीं प्रमुख अफसरों ने भी एके जैन के डीजीपी बनने पर उनके परिवार को बधाई दी है।

1982 में पूरा परिवार एक साथ हुआ था शिफ्ट : पिता जसवंत राय जैन आगरा से सेवानिवृत हुए थे। तब अरविंद कुमार और अरुण कुमार दोनों का परिवार मेरठ के सिविल लाइन में आकर रहने लगे थे। वे पिछले वर्षो में मेरठ पीटीसी में आने पर अपने परिवार और मां से मिलने अवश्य आते थे।

chat bot
आपका साथी