्रकैटवॉक पर फै शन के बिखरे रंग

मेरठ : बागपत रोड स्थित विद्या नॉलेज पार्क में शनिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। छात्र-छात्राओं

By Edited By: Publish:Sun, 01 Feb 2015 01:28 AM (IST) Updated:Sun, 01 Feb 2015 01:28 AM (IST)
्रकैटवॉक पर फै शन के बिखरे रंग

मेरठ : बागपत रोड स्थित विद्या नॉलेज पार्क में शनिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।

छात्र-छात्राओं ने कभी फैशन का जलवा बिखेरा तो कभी मानवता के मूल्य के रहस्य को जाना।

कार्यक्रम में अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार जैन, उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार जैन ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर अध्यक्ष ने नॉलेज पार्क के सभी संस्थाओं के निदेशकों, अध्यापकों, छात्र-छात्राओं से संस्थानों को शोध केंद्रित बनाने की अपील की। इसके लिए सभी तरह के सहयोग देने का आश्वासन दिया। निर्वाणा समारोह में थीम ह्यूमन बीइंग पर प्रकाश डालते हुए मनुष्य को सफल बनाने के लिए उत्प्रेरित किया। वहीं सौरभ जैन ने वास्तविक रूप में परिवर्तन के लिए कठिन परिश्रम एवं मेहनत करने की सलाह दी। इस अवसर पर सोलो व ग्रुप डांस, म्यूजिकल स्टेज प्ले, हल्ला बोल नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। क्रिएटिव इवेंट के तरह साइनिंग स्टार, मिस्टर एवं मिसेज निर्वाणा का चयन किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रो. आरसी सिंह, डीन रोहित खोखर ने विशेष सहयोग प्रदान किया। इस समारोह में एक हजार से अधिक बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर पुरस्कार जीते।

chat bot
आपका साथी