विवि कर्मचारियों की हड़ताल खत्म

मेरठ : चौधरी चरण सिंह विवि में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की हड़ताल शनिवार को कन्वोकेशन तक के लिए स्

By Edited By: Publish:Sat, 22 Nov 2014 10:04 PM (IST) Updated:Sat, 22 Nov 2014 10:04 PM (IST)
विवि कर्मचारियों की हड़ताल खत्म

मेरठ : चौधरी चरण सिंह विवि में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की हड़ताल शनिवार को कन्वोकेशन तक के लिए स्थगित हो गई। कर्मचारियों और कुलपति में हुई बातचीत में इस मामले में फिलहाल बिना शर्त हड़ताल को समाप्त कर दिया गया। लेकिन कर्मचारियों ने साफ कर दिया है कि इस मामले में उचित निर्णय नहीं होने पर वे पुन: कन्वोकेशन के बाद हड़ताल पर बैठ जाएंगे। इस बीच शनिवार को विवि कर्मचारियों को प्रदेश की 138 कर्मचारी संगठनों का भी समर्थन मिल गया है। दोनों पक्षों में बनी सहमति के बाद सोमवार से एक बार फिर विवि परिसर में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी काम करते नजर आएंगे।

यह था मामला

विवि की ओर से जारी एक पत्र में इन नियुक्तियों को अवैध करार दिए जाने के बाद इस मामले में तूल पकड़ लिया था। इस पर कर्मचारियों ने डीआर प्रभाष द्विवेदी के साथ धक्का-मुक्की भी की गई थी। इस मामले में पुलिस में शिकायत भी हुई, जिसमें पाचं लोगों को नामजद किया गया। इसके साथ ही एक विवि कर्मचारी के सीओ के ऊपर गिर जाने के मामले में उसके खिलाफ छेड़छाड़ का माला दर्ज कर उसे गिरफ्तार करने पर कर्मचारियों ने विरोध जताया है।

मामले ने पकड़ा तूल

सीओ के ऊपर गिरने के मामले में कर्मचारियों ने घटना के समय की वीडियो सीटी शासन व प्रशासन के विभिन्न स्तरों के अधिकारियों को भेजा है। इसमें आरोपी कर्मचारी चेन में उलझकर गिरते हुए नजर आ रहा है। इसके साथ ही आरोपी कर्मचारी पर थर्ड डिग्री इस्तेमाल करने की अटकलों के बीच विवि कर्मचरियों ने मेडिकल कराने की अर्जी दी है।

इन्होंने कहा..

-विवि के वार्षिक कार्यक्रम को देखते हुए हमने फिलहाल हड़ताल समाप्त कर दी है। कन्वोकेशन के बाद फिर सभी कर्मचारी हड़ताल पर बैठेंगे।

-शंकर नेगी, कर्मचारी नेता, सीसीएसयू

-कर्मचारियों से बात हुई। उन्हें डीआर से मारपीट की सीडी दिखाई गई है। उन्होंने भी अपनी गलती स्वीकार किया है। फिलहाल विवि की ओर से कन्वोकेशन की तैयारी की जा रही है और हमारा पूरा ध्यान उसी पर केंद्रित है।

-वीसी गोयल, कुलपति, सीसीएसयू मेरठ।

chat bot
आपका साथी