विवाहिता व उसकी मां को मारने का प्रयास

By Edited By: Publish:Mon, 21 Jul 2014 02:01 AM (IST) Updated:Mon, 21 Jul 2014 02:01 AM (IST)
विवाहिता व उसकी मां को मारने का प्रयास

मेरठ : परतापुर के इंद्रापुरम में रविवार आधी रात को ससुरालियों ने विवाहिता व उसकी मां की हत्या की कोशिश की गई। किसी तरह विवाहिता भागकर थाने पहुंच गई। ससुरालियों ने उसका थाने तक पीछा किया। पुलिस ने पीछा कर रहे पिता-पुत्र को दबोच लिया।

भोजपुर निवासी पवित्रा की शादी खतौली निवासी विकास से हुई थी। पवित्रा पति व ससुरालियों के साथ किराए पर परतापुर के इन्द्रापुरम कालोनी में रह रही थी। रविवार को पवित्रा की मां बेटी के पास आई थी।

रविवार रात साढ़े बारह बजे पवित्रा बदहवास हालत में दौड़ती हुई थाने पहुंची। उसने बताया कि ससुरालियों ने उसे व उसकी मां को फांसी लगाकर मारने की कोशिश की है। इतना ही नहीं उसका पीछा थाने तक किया है। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर पति विकास व उसके पिता को पकड़ लिया। पुलिस विवाहिता की मां को भी थाने ले आई। पिता-पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पवित्रा ने बताया कि उनके ससुरालियों पर एक लाख रुपये है। उसकी मां रुपये मांगने आई थी। रात दो बजे तक मां-बेटी थाने में बैठी हुई थीं। पुलिस के कहने के बाद भी दोनों घर जाने को तैयार नहीं थी। एसओ सुरेंद्रनाथ ने बताया कि दोनों को पुलिस सुरक्षा में उनके घर भेजा जाएगा।

chat bot
आपका साथी