हिसाग्रस्त क्षेत्र से 106 खाली खोखे बरामद

पुलिस की विशेष जांच दल (एसआइटी) ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के विरोध में 20 दिसंबर को हुई हिसा की तफ्तीश में सबूत जुटाृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृने शुरू कर दिए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Jan 2020 10:00 AM (IST) Updated:Tue, 07 Jan 2020 10:00 AM (IST)
हिसाग्रस्त क्षेत्र से 106 खाली खोखे बरामद
हिसाग्रस्त क्षेत्र से 106 खाली खोखे बरामद

जेएनएन, मेरठ। पुलिस की विशेष जांच दल (एसआइटी) ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के विरोध में 20 दिसंबर को हुई हिसा की तफ्तीश में सबूत जुटाृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृने शुरू कर दिए हैं। पुलिस ने हिसाग्रस्त एरिया से 106 खाली खोखे बरामद किए हैं, जिनका बोर 12, 315 और .32 है। यानि उक्त बोर के तमंचे और पिस्टल का उपद्रवियों ने प्रयोग किया था। पुलिस ने आंका है कि हिसा के दौराना पांच सौ से ज्यादा फायरिग की गई। जाकिर कालोनी में रंगरूटों और आरएएफ के जवानों को बंधक बनाकर बाहर से ताला डाल दिया था। फायरिग कर उपद्रवियों ने पुलिस को वापस दौड़ने पर मजबूर किया था। पुलिस सभी तथ्यों को मुकदमे का हिस्सा बना रही है।

एसआइटी प्रभारी एसपी क्राइम रामअर्ज को बनाया गया। एसपी क्राइम ने बताया कि पुलिस ने भी हिसाग्रस्त एरिया से अनगिनत संख्या में पत्थर बरामद किए थे। साथ ही पत्थरों के बीच से करीब 106 खाली खोखे बरामद किए गए हैं, जिनका बोर 12, 315 और .32 है, यानी उपद्रवियों ने इतने बोर के तमंचे और पिस्टल का प्रयोग किया है। देखा जा रहा है कि हिसा में लाइसेंस हथियार का प्रयोग तो नहीं हुआ है। खाली खोखे बरामद के बाद आंका गया कि पांच सौ से ज्यादा फायरिग उपद्रवियों ने रंगरूटों और आरएएफ के जवानों को बंधक बनाकर की थी, जिस दुकान के अंदर फोर्स को बंद किया था। उसके मुख्य गेट पर टायर डालकर आग लगा दी थी।

घायल पुलिसकर्मियों के भी बयान हुए दर्ज

हिसा के बाद बीडी शुक्ला, अनुज कुमार समेत तीन पुलिसकर्मियों को गोली लगी थी, जबकि चालीस से ज्यादा पुलिसकर्मी हिसा में चोटिल हुए है। एसआइटी की टीम सभी पुलिसकर्मियों के बयान दर्ज करेगी। सोमवार को भी कुछ पुलिसकर्मियों के बयान दर्ज किए गए है। उनके बयानों को आधार बनाकर पुलिस विवेचना को आगे बढ़ा रही है वर्जन..

अभी तक दर्ज 22 मुकदमों की विवेचना जारी है। दो एनसीआर लिखी गई है। गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की टीमें बना दी गई है, जो रविवार से दबिश डाल रही है। ज्यादा उपद्रवियों की पहचान हो चुकी है, जो घरों से फरार चल रहे है। पुलिस उनके खिलाफ कोर्ट से वारंट जारी कराएंगी।

राम अर्ज, एसआइटी प्रभारी।

chat bot
आपका साथी