पंथनिरपेक्ष भारत का निर्माण करें स्वयंसेवक

चिरैयाकोट (मऊ) : स्थानीय रामनवल पीजी कालेज में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के समापन समारोह का शुभारंभ डा. सुरेश गुप्ता ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 03 Jan 2019 07:48 PM (IST) Updated:Thu, 03 Jan 2019 07:48 PM (IST)
पंथनिरपेक्ष भारत का निर्माण करें स्वयंसेवक
पंथनिरपेक्ष भारत का निर्माण करें स्वयंसेवक

जागरण संवाददाता, चिरैयाकोट (मऊ) : स्थानीय रामनवल पीजी कालेज में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के समापन समारोह का शुभारंभ डा. सुरेश गुप्ता ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। स्वयंसेविकाओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समाज और राष्ट्र को मजबूत, शिक्षित बनाने का संदेश दिया।

प्राचार्य डा. चंद्रभान ¨सह ने कहा कि स्वयंसेवक और सेविकाएं प्रजातांत्रिक ढंग से रहने और पंथ निरपेक्ष भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएंगे। हमें हर कार्य राष्ट्रीय सेवा भाव से करना चाहिए। शिविर में जो कुछ सीखे हैं उसे दूर तक फैलाएं। इस मौके पर डा. राजेश कुमार ¨सह, डा. निमेष ¨सह, डा. संजय मिश्र, डा. प्रेमलता मौर्या, डा. अनीता, डा. वर्षा जायसवाल, डा. विजय कुमार चौबे आदि थे।

chat bot
आपका साथी