जहरीला पदार्थ खाकर युवक ने दी जान

कोपागंज थाना क्षेत्र के अरुसाबाद मूंगमास का रहने वाला 30 वर्षीय योगेंद्र पुत्र अभिराम नामक युवक ने गुरुवार को पारिवारिक कलह में सल्फास खा लिया। इससे उसकी हालत कुछ देर बाद खराब होने लगी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 19 Apr 2019 05:22 PM (IST) Updated:Fri, 19 Apr 2019 05:22 PM (IST)
जहरीला पदार्थ खाकर युवक ने दी जान
जहरीला पदार्थ खाकर युवक ने दी जान

जासं, पुराघाट (मऊ) : कोपागंज थाना क्षेत्र के अरुसाबाद मूंगमास का रहने वाला 30 वर्षीय योगेंद्र पुत्र अभिराम नामक युवक ने गुरुवार को पारिवारिक कलह में सल्फास खा लिया। इससे उसकी हालत कुछ देर बाद खराब होने लगी। उसके मुंह से झाग आने लगा। पत्नी ने जैसे ही पति की हालत देखी, पड़ोस के लोगों को सूचित किया। लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोपागंज ले गए, वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक तीन एवं पांच वर्षीय पुत्रों का पिता है। पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल था। घर की माली हालत भी ठीक नहीं है, वह मजदूरी कर परिवार चलाता था।

chat bot
आपका साथी