तकनीकी सहायक लेकर पहुंचे पूर्ति निरीक्षक, कराया वितरण
रानीपुर ब्लाक के तेंदुली में ई-पास मशीन की तकनीकी गड़बड़
![तकनीकी सहायक लेकर पहुंचे पूर्ति निरीक्षक, कराया वितरण](https://www.jagranimages.com/images/jagran_logo_m.webp)
जागरण संवाददाता, पलिगढ़ (मऊ) : रानीपुर ब्लाक के तेंदुली में ई-पास मशीन की तकनीकी गड़बड़ी से राशन न वितरण होने से आक्रोशित ग्रामीणों के धरना प्रदर्शन के बाद विभाग हरकत में आया और देर शाम पूर्ति निरीक्षक आनंद यादव तकनीकी सहायक के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद ई-पास मशीन को ठीक करवाया। इसके बाद अपने समक्ष ही ग्रामीणों को राशन का वितरण कराया।
बता दें कि तेंदुली गांव के कोटेदार अजय कुमार के ई-पास मशीन पर सात दर्जन ग्रामीणों का अंगूठा मैच नहीं रहा था। इसकी वजह से पिछले चार दिनों से यह वापस चले जा रहे थे। शुक्रवार को भी यह लोग कोटेदार के यहां गए तो वहां अंगूठा लगाया। इसके बाद अंगूठा मैच नहीं किया। कोटेदार भी बिना अंगूठा मैच किए खाद्यान्न न देने की बात कह दी। इसे लेकर ग्रामीण आक्रोशित हो गए और प्राथमिक विद्यालय के सामने प्रदर्शन किया। इसके बाद कोटेदार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। देर शाम पूर्ति निरीक्षक आनंद यादव तकनीकी सहायक को लेकर मौके पर पहुंचे और मशीन को सही करवाकर अपने समक्ष खाद्यान्न का वितरण कराया। इसके बाद ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की।