अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त की प्रतिमा, पुलिस ने बनवाया

जागरण संवाददाता रतनपुरा (मऊ) हलधरपुर थाना क्षेत्र के जमीन सहरुल्ला ग्राम पंचायत में बीती र

By JagranEdited By: Publish:Fri, 20 Nov 2020 06:30 PM (IST) Updated:Fri, 20 Nov 2020 06:30 PM (IST)
अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त की प्रतिमा, पुलिस ने बनवाया
अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त की प्रतिमा, पुलिस ने बनवाया

जागरण संवाददाता, रतनपुरा (मऊ) : हलधरपुर थाना क्षेत्र के जमीन सहरुल्ला ग्राम पंचायत में बीती रात अराजक तत्वों ने आंबेडकर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। जैसे ही शुक्रवार की सुबह लोगों ने क्षतिग्रस्त प्रतिमा को देखा तो लोग आक्रोशित हो गए। यह खबर जंगल की आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गई और बड़ी संख्या में लोग प्रतिमा के पास एकत्र होकर अपने आक्रोश का इजहार करने लगे। जैसे ही यह सूचना प्रशासन तक पहुंची। प्रशासन भी सक्रिय हो गया और बिना कोई देर किए हलधरपुर पुलिस ने क्षतिग्रस्त आंबेडकर प्रतिमा की मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया।

खबर मिलते ही बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार राजू भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने की निदा की। जहां एक तरफ लोग छठ व्रत की तैयारी में लगे थे, वहीं अराजक तत्वों का यह कारनामा कर आपसी सौहार्द बिगाड़ने की साजिश की है। क्षेत्र के बुद्धिजीवी लोगों ने इस घटना की कड़ी निदा की है। समय रहते सूझबूझ का परिचय देते हुए सभी ने इस घटना का पटाक्षेप कराया। प्रशासन ने भी त्वरित कदम उठाकर समस्या समाधान कराया।

chat bot
आपका साथी