करोड़ों की लागत से 25 मदरसों में चलेगी स्मार्ट क्लास

जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए विभिन्न विभागों से प्राप्त परियोजनाओं के प्रस्ताव को समिति के अनुमोदनोपरांत शासन को प्रेषित करने हेतु बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में हुई। इसमें 20 करोड़ की लागत से जनपद से सात परियोजना जल निगम एवं 25 स्मार्ट क्लास मदरसों में स्वीकृत किए गए।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Sep 2019 11:58 PM (IST) Updated:Wed, 04 Sep 2019 11:58 PM (IST)
करोड़ों की लागत से 25 मदरसों में चलेगी स्मार्ट क्लास
करोड़ों की लागत से 25 मदरसों में चलेगी स्मार्ट क्लास

जागरण संवाददाता, मऊ : जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए विभिन्न विभागों से प्राप्त परियोजनाओं के प्रस्ताव को समिति के अनुमोदनोपरांत शासन को प्रेषित करने हेतु बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में हुई। इसमें 20 करोड़ की लागत से जनपद से सात परियोजना जल निगम एवं 25 स्मार्ट क्लास मदरसों में स्वीकृत किए गए।

पिछले वर्ष हकीकतपुरा में बरात घर के नक्शे को लेकर जिलाधिकारी द्वारा नाराजगी जताई गई। जिलाधिकारी द्वारा कार्यदायी संस्था को फटकार लगाते हुए नक्शा स्थानीय आवश्यकतानुसार बनाए जाने के निर्देश दिए गए। साथ ही कार्याें में लापरवाही पर कार्यदायी संस्था बदल दी गई। पिछले वर्षाें में आइटीआइ की महिला शाखा एवं जिला विद्यालय निरीक्षक को ग‌र्ल्स इंटर कालेज में एक महिला हास्टल का निर्माण शीघ्र करने के निर्देश दिए गए। मदरसा समसुल आलूम घोसी में कुछ छात्राओं में आपसी विवाद करने पर वैधानिक कार्रवाई हेतु उप जिलाधिकारी घोसी एवं अल्पसंख्यक अधिकारी को निर्देशित किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार, अपर जिलाधिकारी केहरि सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी हंशराज यादव, परियोजना निदेशक, उप कृषि निदेशक एसपी श्रीवास्तव, सीएमएस डा. बृजकुमार, जिला विकास अधिकारी विजयशंकर राय, समस्त उप जिलाधिकारी, जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार, तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर आशीष मिश्रा आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी