कार्यशाला में प्राथमिक शिक्षा की विधियों से किया गया दक्ष

जागरण संवाददाता मऊ नगर क्षेत्र के स्कूलों में प्राथमिक शिक्षा को सु²ढ़ करने के लिए सोमवार

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 08:03 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 08:03 PM (IST)
कार्यशाला में प्राथमिक शिक्षा की विधियों से किया गया दक्ष
कार्यशाला में प्राथमिक शिक्षा की विधियों से किया गया दक्ष

जागरण संवाददाता, मऊ : नगर क्षेत्र के स्कूलों में प्राथमिक शिक्षा को सु²ढ़ करने के लिए सोमवार को एक दिवसीय कार्यशाला पूर्व माध्यमिक विद्यालय मुगलपुरा में आयोजित हुई। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व प्राथमिक शिक्षकों को तीन से छह वर्ष के बच्चों को पढ़ाने का तरीका बताया गया। शुभारंभ नगर शिक्षाधिकारी रविप्रकाश ने किया। इसमें प्राथमिक शिक्षा के सभी बिदुओं कला, खेल, संगीत आदि की अवधारणा को स्पष्ट किया गया। बंद खेल और मुक्त खेल के बारे नोडल संकुल राकेश यादव ने प्रकाश डाला। नगर संकुल जयप्रकाश पांडेय ने कुपोषण और शिक्षा का संबंध बताया। एआरपी चंद्रधर राय ने सभी सत्रों का अनुश्रवण करते हुए गूगलफार्म भरने का तरीका बताया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक डा. शाहनवाज अहमद, साकिब इरफान, विजयलक्ष्मी, आशा, प्रधानाध्यापिका नीलम, निशा, रीता, प्रवीण राय, सुशील राय आदि उपस्थित थे। मधुबन प्रतिनिधि के अनुसार नगर पंचायत के नहर रोड स्थित ब्लाक संसाधन केंद्र पर निपुण भारत मिशन के अंतर्गत स्कूल रेडीनेस के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। शुभारंभ खंड शिक्षाधिकारी पंकज कुमार सिंह व सीडीपीओ अश्विनी कुमार राय ने किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय मधुबन के छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीतों की मनमोहक प्रस्तुति की। शिक्षक संकुल ने विद्यार्थी केंद्रित शिक्षण विधियों जैसे आओ करके सीखें, खेल-खेल में शिक्षा, अन्वेषण विधियों के माध्यम से प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के टिप्स दिए। खंड शिक्षा अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने कहा कि छोटे बच्चों में गणित जैसे विषयों की समझ बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम निपुण भारत को लांच किया गया है। इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि देश का प्रत्येक बच्चा 2026-27 तक ग्रेड तीन के अंत तक मूलभूत साक्षरता और संख्या गणना कौशल आवश्यक रूप से प्राप्त कर सके। संचालन कन्हैया यादव ने किया। इस असवर पर राज बहादुर सिंह, सत्यप्रकाश यादव, अभिनंदन सिंह, पूनम यादव, सरिता, सुमित्रा, इंद्रावती, देवंती आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी