ऋषिकेश बने ब्राह्माण विकास परिषद के जिलाध्यक्ष, संजय मंत्री

जागरण संवाददाता मऊ. नगर के तत्वबोध इंटर कॉलेज में रविवार को ब्राह्माण विकास परिषद के

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 Aug 2020 08:30 PM (IST) Updated:Mon, 17 Aug 2020 06:12 AM (IST)
ऋषिकेश बने ब्राह्माण विकास परिषद के जिलाध्यक्ष, संजय मंत्री
ऋषिकेश बने ब्राह्माण विकास परिषद के जिलाध्यक्ष, संजय मंत्री

जागरण संवाददाता, मऊ. : नगर के तत्वबोध इंटर कॉलेज में रविवार को ब्राह्माण विकास परिषद के पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। इसमें ऋषिकेश पांडेय को जिलाध्यक्ष, संजय त्रिपाठी को महामंत्री व डा. लक्ष्मीशंकर दुबे को कोषाध्यक्ष चुना गया। चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में रामजपित पांडेय ने पदाधिकारियों के चयन की घोषणा की। इसे ध्वनिमत से स्वीकार किया गया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री पांडेय ने कहा कि संगठन ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। कठिन परिश्रम एवं ईमानदारी के साथ दायित्व का निर्वहन करेंगे। संगठन के मूलभूत सिद्धांत स्वास्थ्य, संस्कार, शिक्षा पर विशेष जोर दिया। कहा कि समाज में सबसे अधिक आवश्यकता बुजुर्गों की सेवा करने की है जहां से संस्कार की शुरुआत होती है। समाज में जो लोग अपने बेटियों की शादी करने में असमर्थ हैं उनको प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है। उनके बेटियों की शादी के लिए संगठन सहयोग करके इस काम को पूरा करेगा। जनपद के कोने-कोने से आए हुए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। संरक्षक डा. एससी तिवारी एवं पूर्व अध्यक्ष रामजी उपाध्याय, विजयशंकर तिवारी एवं रमाकांत पांडेय ने वर्तमान पदाधिकारियों का स्वागत किया।

इस अवसर पर देवभास्कर तिवारी, जयनारायण द्विवेदी, डा. बीएन पांडेय, शशिकांत पांडेय, मिथिलेश उपाध्याय, राकेश मिश्रा, पंकज उपाध्याय, गोपाल तिवारी, अजय तिवारी, ज्ञानेंद्र मिश्रा, श्रीकांत त्रिपाठी, संजय उपाध्याय, ज्ञानप्रकाश मिश्र रविश तिवारी, कंचन तिवारी, विनीता पांडेय, पूजा पांडेय अरविद त्रिपाठी सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे। .कार्यक्रम का संचालन मृत्युंजय तिवारी ने किया।

chat bot
आपका साथी