मृत्युंजय अध्यक्ष एवं राजन वैदिक बने सचिव

प्रदेश योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा मृत्युंजय कुमार द्विवेदी को अध्यक्ष एवं राजन वैदिक को सचिव

By JagranEdited By: Publish:Thu, 18 Aug 2022 07:46 PM (IST) Updated:Thu, 18 Aug 2022 07:46 PM (IST)
मृत्युंजय अध्यक्ष एवं राजन वैदिक बने सचिव
मृत्युंजय अध्यक्ष एवं राजन वैदिक बने सचिव

मृत्युंजय अध्यक्ष एवं राजन वैदिक बने सचिव

जागरण संवाददाता, मऊ : योग के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रदेश योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा मृत्युंजय कुमार द्विवेदी को अध्यक्ष एवं राजन वैदिक को सचिव नियुक्त किया गया है। राजन वैदिक ने बताया कि जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन का मुख्य उद्देश्य योगासन खेल के माध्यम से योग को जन-जन तक पहुंचाना। केंद्र सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के द्वारा योगासन को खेल में मान्यता मिलने के बाद राष्ट्रीय खेल महासंघ के तत्वावधान में इस बार योगासन को खेलो इंडिया में भी शामिल किया गया था। साथ ही योगासन को ओलंपिक में भी जोड़ा जाए, ऐसी सरकार की योजना चल रही है। अध्यक्ष मृत्युंजय द्विवेदी ने बताया कि बच्चों को योगासन से जोड़ने के लिए आगामी 28 अगस्त को डा. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय योगासन खेल का आयोजन किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी