75 लोगों को वितरित की गई घरौनी

जिलाध्यक्ष एवं एसडीएम ने लोगों को वितरित किया घरौनी प्रमाण पत्र

By JagranEdited By: Publish:Sat, 13 Aug 2022 05:08 PM (IST) Updated:Sat, 13 Aug 2022 05:08 PM (IST)
75 लोगों को वितरित की गई घरौनी
75 लोगों को वितरित की गई घरौनी

75 लोगों को वितरित की गई घरौनी

जागरण संवाददाता, मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ) : आजादी के 75वें वर्ष पूरे होनेे पर अमृत महोत्सव कार्यक्रम में घरौनी योजना के अंतर्गत शनिवार को तहसील परिसर में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता व एसडीएम क्षिप्रा पाल के नेतृत्व में तहसील के कुल 75 लोगों को घरौनी प्रमाण पत्र वितरित किया गया। इसमें तहसील के ग्राम चिश्तीपट्टी के निवासी राधेश्याम, रामध्यान, शंकर ,बाबूलाल, मोती, बृज नारायण, संतु शामिल थे। इसी तरह ग्राम भुजही निवासी मुरारी, राम दरस, पति राज ,रमेश, जोखू, ग्राम ठाकुरीपट्टी निवासी कमलेश, पलटन, रामावती, हरिकेश आदि शामिल थे। इस अवसर पर तहसीलदार राहुल गुप्ता, मदन राम, छोटू प्रसाद ,पूर्व चेयरमैन लालजी वर्मा, रामशरण चौहान, संबंधित कानूनगो एवं लेखपाल उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी