आरोपित कारोबारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

शहर के साड़ी व्यवसायी को विश्वास में

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Jun 2022 09:04 PM (IST) Updated:Sat, 25 Jun 2022 09:04 PM (IST)
आरोपित कारोबारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
आरोपित कारोबारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आरोपित कारोबारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, मऊ : शहर कोतवाली पुलिस ने शनिवार को राजस्थान के कारोबारी को धर दबोचा। उस पर पांच लाख रुपये की साड़ी का बकाया था और वह फरार चल रहा था। इस मामले में कोतवाली में उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज थी। न्याय मुहम्मदपुरा निवासी व्यापारी अफजाल अहमद से पिछले वर्ष अमर सिंह परिहार नाम के कारोबारी ने पांच लाख की साड़ी ली थी। साड़ी लेने के बाद वह धनराशि नहीं दे रहा था। कोतवाली में व्यापारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपित व्यवसायी शनिवार को शहर में साड़ी की खरीद के लिए घूम रहा था। इसी दौरान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में गिरफ्तार व्यापारी ने बताया कि वह राजस्थान प्रांत के बीकानेर के गंगा शहर का रहने वाला है। कोतवाल संजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पंजीकृत मुकदमें के आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया है।

chat bot
आपका साथी