बेटियों के विवाह समेत महापुरुषों का स्मरण करेगी महासभा

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा -मऊ द्वारा हैप्पी चिल्ड्रेन स्कूल निजमुद्दीनपुरा में रविवार को आयोजित बैठक में चित्रगुप्त मन्दिर के जीर्णोद्धार, कायस्थ महापुरुषों की जयंती, कायस्थ कन्या विवाह,बच्चों की शिक्षा, प्रत्येक माह होने वाली प्रतियोगिता पर चर्चा कर प्रस्ताव पारित किया गया तथा राजनीतिक क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने वाले अनिल कुमार श्रीवास्तव जिला संयोजक विधि प्रकोष्ठ भाजपा, शोभा श्रीवास्तव जिलाध्यक्ष महिला सभा सपा को सम्मानित भी किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Sep 2018 09:54 PM (IST) Updated:Sun, 23 Sep 2018 09:54 PM (IST)
बेटियों के विवाह समेत महापुरुषों का स्मरण करेगी महासभा
बेटियों के विवाह समेत महापुरुषों का स्मरण करेगी महासभा

जागरण संवाददाता, मऊ : अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जनपदीय इकाई की बैठक नगर के हैप्पी चिल्ड्रेन स्कूल निजामुद्दीनपुरा में रविवार को हुई। इसमें भगवान चित्रगुप्त मंदिर के सुंदरीकरण, कायस्थ महापुरुषों की जयंती, कायस्थ कन्या विवाह, बच्चों की शिक्षा, प्रत्येक माह होने वाली प्रतियोगिता पर चर्चा कर प्रस्ताव पारित किया गया। इस दौरान राजनीतिक क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने वाले अनिल कुमार श्रीवास्तव जिला संयोजक विधि प्रकोष्ठ भाजपा, शोभा श्रीवास्तव जिला अध्यक्ष महिला सभा सपा को सम्मानित भी किया गया।

जिलाध्यक्ष प्रवीण श्रीवास्तव ने कहा कि जनपद के समस्त कायस्थ परिवारों को संगठन से जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष पुनीत श्रीवास्तव ने अधिकाधिक युवाओं को तो महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष डा.नम्रता श्रीवास्तव ने समाज की उन्नति के लिए हर महिला को आगे आने का आह्वान किया। बैठक में मंडल अध्यक्ष शोभा श्रीवास्तव डा. हरिश्चंद श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, जयप्रकाश श्रीवास्तव, स्वतंत्र श्रीवास्तव ने भी अपने विचार रखे। अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य बीके श्रीवास्तव तथा संचालन सुरेश श्रीवास्तव ने किया। महासभा ने किया संगठन विस्तार

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की जनपदीय इकाई ने संगठन विस्तार किया। राजनीतिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव, मीडिया प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, महामंत्री विष्णुकांत श्रीवास्तव, अधिकारी, कर्मचारी प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव, अश्वनी श्रीवास्तव, शशिकांत श्रीवास्तव, विधि प्रकोष्ठ कोषाध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव, महामंत्री नरेंद्र प्रताप श्रीवास्तव, मुख्य संगठन में उपाध्यक्ष सुरेश श्रीवास्तव, रजनीश श्रीवास्तव, सचिव अर¨वद श्रीवास्तव, संगठन मंत्री दिलीप श्रीवास्तव बनाए गए।

chat bot
आपका साथी