दो एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, जच्चा-बच्चा स्वस्थ

प्रदेश में गर्भवती महिलाओं को घर से अस्पताल ले जाने वाली 102 एंबुलेंस में गुरुवार की देर रात दो ब्लाक के विभिन्न

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Jun 2022 06:25 PM (IST) Updated:Sat, 25 Jun 2022 06:25 PM (IST)
दो एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, जच्चा-बच्चा स्वस्थ
दो एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, जच्चा-बच्चा स्वस्थ

दो एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, जच्चा-बच्चा स्वस्थ

जागरण संवाददाता, मऊ : प्रदेश में गर्भवती महिलाओं को घर से अस्पताल ले जाने वाली 102 एंबुलेंस में गुरुवार की देर रात दो ब्लाक के विभिन्न गांवों की महिलाओं का कर्मियों की सूझबूझ से सुरक्षित प्रसव कराया गया। सभी जच्चा व बच्चा पूरी तरह स्वस्थ हैं और उनको नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया है।

बड़राव ब्लाक की सरैया निवासी लक्ष्मीना को देर रात प्रसव पीड़ा होने पर उसके पति पवन कुमार ने 102 एंबुलेंस को फोन कर जानकारी दी। केस मिलने के बाद 18 मिनट के अंदर एम्बुलेंस प्रसूता के घर पहुंची। मरीज को लेकर अस्पताल ले जाते समय रास्ते में लक्ष्मीना को तेज प्रसव पीड़ा होने लगी। इसके चलते चालक योगेश व टेक्नीशियन धर्मेन्द्र ने आशा कार्यकत्री ममता की मदद से एंबुलेंस के अंदर ही सुरक्षित प्रसव कराया। इसमें प्रसूता ने स्वस्थ जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। दूसरा केस परदहां ब्लाक के सलाहाबाद का था। यहां रत्ना देवी का सुरक्षित प्रसव टेक्नीशियन कुलदीप व अमरनाथ द्वारा कराया गया। इसके बाद जच्चा एवं बच्चा को सुरक्षित नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाकर भर्ती कराया गया। एंबुलेंस सेवा के कार्यक्रम प्रबंधक विजित श्रीवास्तव ने एंबुलेंस चालक व टेक्नीशियन को बधाई देते हुए बताया कि मऊ में जून माह में 12 से ज्यादा सुरक्षित प्रसव एम्बुलेंस के अंदर हुआ है।

chat bot
आपका साथी