रमजान में बर्फ की बिक्री बढ़ी

जागरण संवाददाता, वलीदपुर (मऊ) : माहे रमजान में जहां सहरी व इफ्तार का बाजार अस्थाई सजा है

By JagranEdited By: Publish:Sun, 03 Jun 2018 10:27 PM (IST) Updated:Sun, 03 Jun 2018 10:27 PM (IST)
रमजान में बर्फ की बिक्री बढ़ी
रमजान में बर्फ की बिक्री बढ़ी

जागरण संवाददाता, वलीदपुर (मऊ) : माहे रमजान में जहां सहरी व इफ्तार का बाजार अस्थाई सजा है वहीं प्रचंड गर्मी में शाम को इफ्तार के समय बर्फ की बिक्री काफी बढ़ गई है। चिलचिलाती धूप से रोजेदारों की हालत खराब हो जा रही है। पूरा दिन लोग अपने अपने घरों में तेज धूप से बचने के लिये दुबके रहते हैं। अधिकतर रोजेदारों का वक्त तो ज्यादातर मस्जिदों में गुजर जा रहा है। बेतहाशा पड़ रही गर्मी से राहत के लिए लोग बर्फ का उपयोग अधिक कर रहे हैं। गर्मी के मौसम में बर्फ के ठेले और गन्ना रस की दुकानों में बर्फ का उपयोग किया जा रहा है। हर दिन मार्केट में हजारों रुपये के बर्फ की बिक्री क्षेत्र में हो रही हैं। क्षेत्र के बर्फ दुकानदार मुस्तकीम शाहिद रजा, एहसान अहमद, सुल्तान अहमद, इरशाद अहमद, मोहम्मद शहीद आदि का मानना है कि इस माह में बर्फ की खपत चार गुना बढ़ जाती है। कभी कभार तो ऐसा भी होता है कि बर्फ फैक्ट्री संचालक आवश्यकतानुसार माल नहीं दे पाते हैं। जहां हम लोगों को पांच से दस सिल्ली बर्फ की जरूरत होती है वहीं फैक्ट्री संचालक द्वारा एक या दो सिल्ली बर्फ ही दिया जाता है। हम लोगों का यह व्यवसाय मौसमी है। रमजान माह में जितनी अधिक गर्मी पड़ती है उतना ही अधिक बर्फ की मांग बढ़ जाती है।

chat bot
आपका साथी