गायत्री परिवार ने वितरित किया राशन का पैकेट

अखिल विश्व गायत्री परिवार फतहपुर मंडाव ब्लाक इकाई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 06:50 PM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 06:50 PM (IST)
गायत्री परिवार ने वितरित किया राशन का पैकेट
गायत्री परिवार ने वितरित किया राशन का पैकेट

जागरण संवाददाता, रामपुर बेलौली (मऊ) : अखिल विश्व गायत्री परिवार फतहपुर मंडाव ब्लाक इकाई ने रविवार को शिव मंदिर पहाड़ीपुर खिरिया पर राशन वितरण किया गया। इस दौरान आस पास के गांवों के सौ परिवारों को राशन के पैकेट में पांच किलो चावल, पांच किलो आटा, एक किलो चीनी, एक किलो दाल, आधा किलो नमक के साथ दो साबुन का वितरण दिया गया। राशन वितरण का शुभारंभ शांति चौबे ने किया। कहा कि गायत्री परिवार संस्थापक परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य ने पीड़ित मानव की सेवा ही सच्ची ईश्वर पूजा बताया है। कोरोना महामारी के बीच अभावग्रस्त सौ परिवारों के बीच राशन वितरण हुआ। कबूतरी देवी, सागर चौहान, बासमती देवी, जेबुन्निसा, मुरारी आदि ने राशन पाकर खुशी जाहिर किया। इस अवसर पर गायत्री परिवार के ब्लाक समन्वयक अरविद कुमार मिश्र, अशोक सिंह, उदयवीर सिंह, जितेंद्र, संदीप, अजय गुप्ता, आनंद मिश्र आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी