फोरलेन कार्य रोक कर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, जमकर नारेबाजी

जागरण संवाददाता नौसेमसघाट (मऊ) पुराने सर्किल रेट पर मुआवजा न मिलने से दक्षिणटोला थान

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 05:14 PM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 05:14 PM (IST)
फोरलेन कार्य रोक कर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, जमकर नारेबाजी
फोरलेन कार्य रोक कर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, जमकर नारेबाजी

जागरण संवाददाता, नौसेमसघाट (मऊ) : पुराने सर्किल रेट पर मुआवजा न मिलने से दक्षिणटोला थाना के मतलूपुरा मोड़ पर गुरुवार की सुबह साढ़े नौ बजे हकीतपुर गांव व आस-पास के किसान आक्रोशित हो गए और कार्य रोकवा कर प्रदर्शन किया। इसके बाद जमकर नारेबाजी की। चेतावनी दी कि अगर पुराने रेट पर उका मुआवजा नहीं दिया गया तो वह आंदोलन को बाध्य होंगे। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एनएचआइ के अधिकारी व परियोजना निदेशक मत्स्य नाथ त्रिवेदी को तीन सूत्रीय मांग पत्र देकर भुगतान कराए जाने की मांग की। फोरलेन सड़क का कार्य इन दिनों तेजी से चल रहा है। एक सप्ताह पूर्व सड़क के किनारे की जमीन की सर्किल रेट का मुआवजा 28 लाख रुपये मिल रहा था। अब उसी जमीन का सर्किल रेट तेरह लाख रुपया कर दिया गया है। यह सुनकर ग्रामीण आक्रोशित हो गए और गुरुवार को मतलूपुर मोड़ पर हकीकतपुर एवं मंगापुर के लोग फोरलेन कार्य को रोकवा दिया। इसकी सूचना एनएचआइ विभाग एवं जिला परियोजना अधिकारी को दी गई। दोनों अफसर मौके पर पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों ने इन्हें तीन सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। इस पर अधिकारियों ने एक सप्ताह के अंदर उनकी समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर एक सप्ताह के अंदर उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो वह लोग आंदोल को बाध्य होंगे। इसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। इसके बाद ग्रामीणों ने फोरलेन का कार्य होने दिया। प्रदर्शन करने वालो में राजेश कुमार यादव, संतोष यादव, जितेंद्र यादव, राहुल यादव, अविनाश भारती, लाला सोनकर, रामकिशुन यादव, संतोषी देवी, पतिराम यादव, कपिलदेव, बनवासी, फुलबसिया सहित दर्जनों किसान शामिल थे।

chat bot
आपका साथी