बाढ़ प्रभावित परिवारों को नहीं मिला आवास, प्रदर्शन

घाघरा नदी की बाढ़ से बेघर गरीबों का अब सब्र जवाब देने लगा है। बाढ़ से हुए बेघरों ने ग्राम पंचायत पर आवास, शौचालय आदि न देने तथा विकास मद में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए स्थानीय तहसील मुख्यालय पर मंगलवार को सैकड़ों महिलाओं ने दुबारी ग्राम पंचायत की जांच, आवास व शौचालय सहित 15 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान राज्यपाल को संबोधित मांग पत्र उपजिलाधिकारी निरंकार ¨सह को सौंपकर न्याय की गुहार लगाई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Oct 2018 04:03 PM (IST) Updated:Tue, 30 Oct 2018 08:48 PM (IST)
बाढ़ प्रभावित परिवारों को नहीं मिला आवास, प्रदर्शन
बाढ़ प्रभावित परिवारों को नहीं मिला आवास, प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, मधुबन (मऊ) : घाघरा नदी की बाढ़ से बेघर गरीबों का अब सब्र जवाब देने लगा है। बाढ़ से हुए बेघरों ने ग्राम पंचायत पर आवास, शौचालय आदि न देने तथा विकास मद में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए स्थानीय तहसील मुख्यालय पर मंगलवार को सैकड़ों महिलाओं ने दुबारी ग्राम पंचायत की जांच, आवास व शौचालय सहित 15 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान राज्यपाल को संबोधित मांग पत्र उपजिलाधिकारी निरंकार ¨सह को सौंपकर न्याय की गुहार लगाई।

तहसील मुख्यालय पर एक बजे से लेकर दो बजे तक लोकतंत्र सेनानी शिवशंकर उपाध्याय के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन के माध्यम से ग्रामीणों ने अवगत कराया कि दुबारी ग्राम पंचायत में बाढ़ से प्रभावित परिवार आवास व शौचालय के अभाव में झोपड़पट्टी में रहने को विवश हैं। ग्राम पंचायत में विकास के धन में भारी गोलमाल किया गया है। अस्पताल पर पहुंचने के लिए रास्ता नहीं है। जलनिकासी की समस्या, बाईपास के अभाव में जाम सहित काफी समस्याएं विद्यमान हैं। इसका जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाए। एसडीएम ने भरोसा दिया कि सभी को शौचालय का लाभ और पात्र को आवास की सुविधा मिलेगी। ग्राम पंचायत के खाते से धन आहरण पर रोक लगा दिया गया है तथा जितनी भी समस्याएं हैं। इसका सम्यक निस्तारण का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान स¨चद्र, श्यामलाल, सुदमिया, अंजुम आरा, गुड़िया सहित सैकड़ों पुरुष-महिलाएं प्रदर्शन में शामिल थीं।

chat bot
आपका साथी