¨हयुवा ने फूंका सेंट वेलेंटाइन का पुतला

पाश्चात्य पर्व वैलेंटाइन डे के अवसर पर ¨हदू युवा वाहिनी ने पश्चिमी सभ्यता के प्रतीक सेंट वैलेंटाइन का पुतला फूंका और अश्लीलता व पाश्चात्य सभ्यता के विरोध में नारे लगाए।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Feb 2019 07:12 PM (IST) Updated:Thu, 14 Feb 2019 07:12 PM (IST)
¨हयुवा ने फूंका सेंट वेलेंटाइन का पुतला
¨हयुवा ने फूंका सेंट वेलेंटाइन का पुतला

जागरण संवाददाता, मऊ : पाश्चात्य पर्व वैलेंटाइन डे के अवसर पर ¨हदू युवा वाहिनी ने पश्चिमी सभ्यता के प्रतीक सेंट वैलेंटाइन का पुतला फूंका और अश्लीलता व पाश्चात्य सभ्यता के विरोध में नारे लगाए। जिला संयोजक अजय ¨सह ने कहा कि भारत की पहचान उसकी संस्कृति से है। पश्चिमी सभ्यता नंगापन व अश्लीलता का प्रतीक है। वर्तमान समय में हमारे देश के लोग जिस तरह से पश्चिमी सभ्यता के तरफ आकर्षित हो रहे हैं उससे भारतीय संस्कृति का अनादर हो रहा है। आज के परिवेश में पूरा विश्व भारतीय संस्कृति को अपना रहा है। इसका बहुत बड़ा उदाहरण प्रयागराज में आयोजित 'भव्य कुम्भ' है। इसमें सभी देशों से लोग आ रहे हैं और भारतीय संस्कृति के कायल बन रहे हैं।

डा. मिथिलेश चौरसिया ने कहा कि देश में बढ़ती अश्लीलता ही बलात्कार जैसी घटनाओं का कारण है। यह पश्चिमी सभ्यता की देन है। इससे हम सबको बचना चाहिए। इस मौके पर जितेंद्र गुप्ता, मनीष पांडेय, प्रवीण दीक्षित, संजय विश्वकर्मा, राजीव मौर्या, अवधेश मौर्या, वृकेश राजभर, प्रदीप राजभर, शशिकांत, सूरज, दीपक, अंगद, गो¨वद, प्रद्युम्न, संदीप मौर्या सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी