मारपीट में पिता पुत्र घायल, पत्नी गंभीर

जागरण संवाददाता कोपागंज/पुराघाट (मऊ) कोपागंज थाना क्षेत्र के इंदारा गांव में मछली पालन क

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Sep 2020 06:36 PM (IST) Updated:Thu, 17 Sep 2020 06:36 PM (IST)
मारपीट में पिता पुत्र घायल, पत्नी गंभीर
मारपीट में पिता पुत्र घायल, पत्नी गंभीर

जागरण संवाददाता, कोपागंज/पुराघाट (मऊ) : कोपागंज थाना क्षेत्र के इंदारा गांव में मछली पालन के लिए खोदे गए पोखरे में साफ सफाई के दौरान पटीदार से मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष से पिता, पुत्र और पत्नी घायल हो गए। सभी को सीएचसी कोपागंज पर भर्ती कराया गया। वहां महिला की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पीड़ित ने दो लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।

गांव निवासी लालबहादुर सिंह अपने घर के सामने पोखरी साफ कर उसमें मछली पाले हुए थे। गुरुवार की सुबह पट्टीदार टेल्हू सिंह, गोलू सिंह पुत्रगण श्रीराम सिंह लालबहादुर के घर पर आकर गाली-गलौज कर मारपीट करने लगे। लालबहादुर के मना करने पर दोनों युवक उसको को लाठी-डंडे से मारने5पीटने लगे। पति को पिटता देख पत्नी कुसुम सिंह एवं नाबालिग लड़का आकाश छुड़ाने लगे तो उनको भी दोनों ने बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया। इसमें कुसुम सिंह की अंगली टूट गई और पिता पुत्र घायल हो गए। किसी तरह तीनों थाने पहुंचे पुलिस ने तीनों को सीएचसी भेजा। वहीं महिला को गंभीर चोट होने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़ित ने दो लोगों के खिलाफ नामजद प्रार्थना पत्र पुलिस को दिया।

chat bot
आपका साथी