गिरा पेड़, टूटा पोल एवं तार

रात से ही हो रही झमाझम बारिश के चलते अब विशालकाय वृक्ष भी जमींदोज होने लगे हैं। नगर अंतर्गत मझवारा मोड़ क्षेत्र में मझवारा मार्ग पर उत्तर तरफ एक गारमेंट शाप के सामने गुरुवार की सुबह लगभग नौ बजे पीपड़ का विशालकाय पेड़ अचानक जड़ से उखड़ गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 26 Sep 2019 06:20 PM (IST) Updated:Thu, 26 Sep 2019 06:20 PM (IST)
गिरा पेड़, टूटा पोल एवं तार
गिरा पेड़, टूटा पोल एवं तार

जासं, घोसी (मऊ) : रात से ही हो रही झमाझम बारिश के चलते अब विशालकाय वृक्ष भी जमींदोज होने लगे हैं। नगर अंतर्गत मझवारा मोड़ क्षेत्र में मझवारा मार्ग पर उत्तर तरफ एक गारमेंट शाप के सामने गुरुवार की सुबह लगभग नौ बजे पीपड़ का विशालकाय पेड़ अचानक जड़ से उखड़ गया। यह पेड़ बिजली के पोल और तारों को तोड़ता हुआ जमीन पर गिरा। संयोग अच्छा रहा कि उस दौरान बिजली नहीं थी और पेड़ सड़क की बजाय खाली स्थान पर गिरा। बारिश के चलते उक्त क्षेत्र में सन्नाटा था। इसके चलते आपूर्ति बाधित हो गई। देर शाम तक पेड़ की टहनियां काटे जाने का सिलसिला चलता रहा।

chat bot
आपका साथी