केरल बाढ़ पीड़ितों को दी 51 हजार की सहायता

जागरण संवाददाता, मधुबन (मऊ) : साथी हाथ बढ़ाना की तर्ज पर काम करते हुए स्थानीय तहसील क्षेत्र

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Aug 2018 06:06 PM (IST) Updated:Tue, 28 Aug 2018 06:06 PM (IST)
केरल बाढ़ पीड़ितों को दी 51 हजार की सहायता
केरल बाढ़ पीड़ितों को दी 51 हजार की सहायता

जागरण संवाददाता, मधुबन (मऊ) : साथी हाथ बढ़ाना की तर्ज पर काम करते हुए स्थानीय तहसील क्षेत्र के लोग भी केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद में कदम  आगे बढ़ाने लगे हैं। मंगलवार को क्षेत्र के डुमरी मर्यादपुर स्थित श्रीमती इंदिरागांधी पीजी कालेज के प्रबंधक राष्ट्रकुंवर ¨सह ने 51 हजार की धनराशि भेजा है।

देश के केरल प्रदेश में आई भीषण बाढ़ ने सब कुछ बर्बाद कर दिया है। ऐसे में जहां सरकार उनकी मदद को आगे बढ़ी है। वैसे ही साथी हाथ बढ़ाना की तर्ज पर केरल के नागरिकों की मदद के लिए स्थानीय तहसील क्षेत्र के लोग भी आगे बढ़ पड़े हैं। केरल बाढ़ पीड़ितों को 51 हजार की सहायता राशि भेजते हुए राष्ट्रकुंवर ¨सह ने कहा कि विपत्ति के समय मनुष्य को मनुष्य के काम आना चाहिए। यह दैवीय आपदा है। यह किसी भी वक्त किसी पर आ सकती है। कहा कि आवश्यकता पड़ी तो वह और मदद करने से पीछे नही हटेंगे।

chat bot
आपका साथी