डीएम, एसपी ने किया सभास्थल का निरीक्षण

आगामी 16 अक्टूबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के होने वाली चुनावी जनसभा को लेकर बापू इंटर कालेज के बगल में स्थित खेल मैदान का डीएम ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी एसपी अनुराग आर्य ने निरीक्षण किया। इस दौरान सभास्थल के साथ ही वहां पर हेलीकाप्टर उतरने के लिए बनने वाले हेलीपैड का भी जायजा लिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Oct 2019 09:24 PM (IST) Updated:Sun, 13 Oct 2019 09:24 PM (IST)
डीएम, एसपी ने किया सभास्थल का निरीक्षण
डीएम, एसपी ने किया सभास्थल का निरीक्षण

फोटो :19:जागरण संवाददाता, कोपागंज (मऊ) : आगामी 16 अक्टूबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के होने वाली चुनावी जनसभा को लेकर बापू इंटर कालेज के बगल में स्थित खेल मैदान का डीएम ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी, एसपी अनुराग आर्य ने निरीक्षण किया। इस दौरान सभास्थल के साथ ही वहां पर हेलीकाप्टर उतरने के लिए बनने वाले हेलीपैड का भी जायजा लिया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री के सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर मातहतों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। सभा स्थल व वाहनों के पार्किंग स्थल की बैरिकेडिग की जा रही है। उधर मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है और वे लोगों को अधिक से अधिक सभा में आने के लिए जन संपर्क अभियान तेज कर दिए हैं। आगामी 16 अक्टूबर को मुख्यमंत्री के चुनावी दौरे को लेकर सभा स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम, एसपी के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गविजय राय आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी