संविदा कर्मचारी झुलसा, हालत गंभीर

नगर के मुहल्ला भीरा नयापुरा स्थित बिजली के खंभे पर एक संविदा बिजली कर्मचारी कार्य कर रहा था कि अचानक बिजली आ गई। इससे लाइनमैन बुरी तरह से झुलस गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने आजमगढ़ मंडल चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Nov 2018 04:17 PM (IST) Updated:Sat, 10 Nov 2018 04:17 PM (IST)
संविदा कर्मचारी झुलसा, हालत गंभीर
संविदा कर्मचारी झुलसा, हालत गंभीर

जागरण संवाददाता, वलीदपुर (मऊ) : नगर के मुहल्ला भीरा नयापुरा स्थित बिजली के खंभे पर संविदा बिजली कर्मचारी कार्य कर रहा था। इसी समय अचानक बिजली आ गई। इससे लाइनमैन गंभीर रूप से झुलस गया।

मुहल्ला भीरा तकिया निवासी 42 वर्षीय नजमुद्दीन पुत्र शमशुल हुदा शुक्रवार की रात लगभग 10 बजे हाईटेंशन बिजली के खंभे पर चढ़कर कुछ बना रहा था। इसी बीच विद्युत आपूर्ति चालू हो गई। इससे यह संविदा कर्मचारी उसकी चपेट में आ गया और बुरी तरह से झुलस कर नीचे गिर गया। इसमें उसे गंभीर चोट आ गई। उसे लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख कर उसे प्रथम उपचार के बाद मंडल चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया, जहां परिजनों ने उसे भर्ती कराया है और उसकी हालत काफी ¨चताजनक बताई जा रही है। इस संबंध में स्थानीय विद्युत उपकेंद्र के जेई राजेंद्र यादव का कहना है कि उक्त कर्मचारी के लिए जो यथासंभव होगा दवा, इलाज के लिए आर्थिक सहायता की जाएगी।

chat bot
आपका साथी