खराब कानून-व्यवस्था के विरोध में कांग्रेसियों ने कराया मुंडन

उत्तर प्रदेश में लोकतंत्र और कानून व्यवस्था की मृत्यु हो गयी है। चारो तरफ हाहाकार मचा हुआ है लोग जब अपने घरों से निकलते हैं तो उनकी और उनके परिजनों की चिता होती है कि शाम तक पता नहीं क्या होगा? सुरक्षित घर वापस पहुंच पाएंगे कि नहीं। प्रदेश में जंगलराज है। योगी आदित्यनाथ की सरकार ने लोकतंत्र और कानून व्यवस्था की हत्या कर दी है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी मऊ के नेतृत्व में

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Jul 2020 06:31 PM (IST) Updated:Sat, 25 Jul 2020 06:09 AM (IST)
खराब कानून-व्यवस्था के विरोध में कांग्रेसियों ने कराया मुंडन
खराब कानून-व्यवस्था के विरोध में कांग्रेसियों ने कराया मुंडन

जागरण संवाददाता, मऊ : उत्तर प्रदेश में लोकतंत्र और कानून व्यवस्था पंगु हो गई है। चारों तरफ हाहाकार मचा हुआ है। लोग जब अपने घरों से निकलते हैं तो उनकी और उनके परिजनों की चिता होती है कि शाम तक पता नहीं क्या होगा। वे सुरक्षित घर वापस पहुंच पाएंगे कि नहीं। प्रदेश में जंगलराज है। योगी आदित्यनाथ की सरकार ने लोकतंत्र और कानून व्यवस्था की हत्या कर दी है। ये तमाम आरोप लगाते हुए कांग्रेसजनों ने शुक्रवार को पिडदान करते हुए अपना मुंडन कराया।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला एवं शहर कांग्रेस के नेतृत्व में जिला उपाध्यक्ष अनिल कुमार राय एवं शहर कांग्रेस के सचिव संजय चौहान एवं अन्य कांग्रेस जनों ने अपना मुंडन कराया। साथ ही सरकार का पिडदान किया और प्रतीकात्मक रूप से अस्थियों को तमसा नदी में प्रवाहित किया। इस अवसर पर शहर कांग्रेस के नगर अध्यक्ष विष्णुप्रकाश कुशवाहा, ब्रह्मानंद पांडेय, रफी अतहर, रवि खंडेलवाल, रमन पांडेय, अफसर खान, शैलेंद्र सिंह, मनोज गिहार, गौरव राय, वकील अंसारी, हफीजुर्रहमान, कलाम अहमद, अबू फैज उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी