कांग्रेस ने निकाली आजादी की गौरव यात्रा

कांग्रेस ने भाजपा पर मढ़े आरोप

By JagranEdited By: Publish:Sat, 13 Aug 2022 05:11 PM (IST) Updated:Sat, 13 Aug 2022 05:11 PM (IST)
कांग्रेस ने निकाली आजादी की गौरव यात्रा
कांग्रेस ने निकाली आजादी की गौरव यात्रा

कांग्रेस ने निकाली आजादी की गौरव यात्रा

जागरण संवाददाता, घोसी (मऊ) : जिला कांग्रेस के नेतृत्व में आजादी की गौरव यात्रा शनिवार को नगर के नदवासराय मोड़ से प्रारंभ हुई। नगर भ्रमण के बाद मधुबन मोड़ होते हुए जामडीह व चौथी मिल होते हुए यात्रा बीबीपुर पहुंची। विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ सभा में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव व मऊ प्रभारी जनक कुशवाहा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सड़क पर तिरंगा लहराने की बजाय प्रति वर्ष 09 अगस्त से 15 अगस्त तक आजादी के लिए प्राणों की बलि देने वाले सपूतों की याद में गौरव यात्रा निकालती है।

जिलाध्यक्ष इंतेखाब आलम ने कहा कि भाजपा तिरंगा व सेनानियों के नाम पर राजनीति कर रही है। पूर्व विधायक अमरेश चंद पांडेय, शहर कांग्रेस अध्यक्ष विष्णु कुशवाहा, पीसीसी सदस्य राजकुमार राय ने भाजपा पर नागरिकों को धर्म की अफीम खिलाने का आरोप लगाया। यात्रा में घनश्याम सहाय, संजय यादव, ओमप्रकाश ठाकुर, स्वामीनाथ राय, मुकेश राजभर, अशोक राय, अकरम, मधूसुदन त्रिपाठी आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी