यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कक्षा छह से 12 तक के बच्चे घर पर लिखें निबंध
कक्षा छह से 12 तक के बो घर पर लिखें निबंध

जागरण संवाददाता, मऊ : पूरी दुनिया अदृश्य दुश्मन कोरोना वायरस से लड़ाई लड़ रही है। लॉकडाउन के चलते सभी स्कूली छात्र इन दिनों घरों पर ही हैं। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए यह अत्यंत आवश्यक भी है कि छात्र किसी भी दशा में घरों से बाहर न निकलें। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि घर पर बैठे-बैठे छात्रों के लिए एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इसके तहत कक्षा 06-12 तक के प्रत्येक छात्र को कम से कम 500 शब्दों में कोरोना को हराना है भारत से भगाना है विषय पर निबंध लिखना होगा।
डीआइओएस डा. राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि निबंध प्रतियोगिता के लिए दो वर्ग निर्धारित हैं। कक्षा छह से आठ तक जूनियर वर्ग तथा कक्षा नौ से 12 तक सीनियर वर्ग। दोनों ही वर्गों के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर चयनित छात्रों को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाएगा। घर पर बैठे-बैठे ही छात्र अपने निबंध अथवा स्लोगन डीआइओएस कार्यालय के ईमेल आरएमएसए डाट मऊ ऐट द रेट आफ जीमेल डाट काम अथवा वाट्सएप नंबर 9415843540 पर भेज सकते हैं। प्रतियोगिता में शामिल छात्रों के निबंध अधिकतम पांच अप्रैल तक भेजने हैं। स्लोगन अच्छा होने पर उसे राष्ट्रीय स्तर पर भेजा जाएगा।