हर बूथ पर हो भाजपा की जीत : बंसल

भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुनील कुमार बंसल ने हर बूथ पर जीत सुनिश्चित करने का संदेश देते हुए कार्यकर्ताओं को तदनुसार कदम उठाए जाने की सीख दी है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Oct 2019 07:00 PM (IST) Updated:Wed, 16 Oct 2019 06:07 AM (IST)
हर बूथ पर हो भाजपा की जीत : बंसल
हर बूथ पर हो भाजपा की जीत : बंसल

जागरण संवाददाता घोसी (मऊ) : भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुनील कुमार बंसल ने हर बूथ पर जीत सुनिश्चित करने का संदेश देते हुए कार्यकर्ताओं को तदनुसार कदम उठाए जाने की सीख दी है। नगर के बड़ागांव स्थिति जेपी प्लाजा में चुनाव संचालन समिति, जनपद स्तरीय पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों एवं वरिष्ठ नेताओं को मंगलवार को संबोधित करते हुए उन्होंने बुधवार को कोपागंज में मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर तैयारियों का भी जायजा लिया।

कहा कि घोसी सीट पर सभी की निगाहें हैं। पार्टी ने यहां के विधायक को गवर्नर का पद दिया है तो यहां प्रत्याशी के रूप में एक साधारण कार्यकर्ता को उतार कर कार्यकर्ताओं का सम्मान बढ़ाया है। कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान, अनिल राजभर, उपेंद्रदत्त शुक्ल, कामेश्वर सिंह, आनंद स्वरूप शुक्ल, विधायक श्रीराम सोनकर, सुरेंद्र सिंह, यशवंत सिंह एवं जिलाध्यक्ष दुर्गविजय राय ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में डा. धर्मेंद्र सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्त, अरविद सिंह, मुन्ना दुबे, रामविलास चौहान, दिवाकर मिश्र, संजय यादव, कृपाशंकर सिंह एवं रवींद्र उपाध्याय आदि उपस्थित थे।

-----------------------------------

भाजपा ने दी घर-घर दस्तक

नगर स्थित जेपी प्लाजा में आयोजित कार्यक्रम के पश्चात पूर्व जिलाध्यक्ष अरविद सिंह, दिवाकर मिश्र, बिहार के राज्यपाल राम विलास चौहान, नागेंद्र मद्धेशिया जीतू, ब्रजेश गुप्ता एवं अन्य ने बड़ागांव से लेकर रेलवे स्टेशन मुहल्ला तक हरेक दुकान एवं मकान पर दस्तक देकर भाजपा की नीतियों और कार्यक्रमों पर चर्चा किया। इन नेताओं ने भाजपा के कल्याणकारी कार्यक्रमों और विकास कार्यों को गिनाते हुए वोट मांगा।

chat bot
आपका साथी