सोए ग्राम प्रधान को मारी गोली, हालत गंभीर

सरायलखंसी थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत बबुआपुर के 45 वर्षीय प्रधान विनोद यादव पर अज्ञात बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। बदमाशों का दुस्साहस ऐसा कि प्रधान के घर तक चढ़कर ताबड़तोड़ दो गोलियां दागी। इसमें एक गोली पैर में लगी तो दूसरी सिर में। गोलियों की तड़तड़ाहट से परिजन जगे और दौड़ाया तो बदमाश भागे।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 May 2019 06:43 PM (IST) Updated:Thu, 02 May 2019 06:43 PM (IST)
सोए ग्राम प्रधान को मारी गोली, हालत गंभीर
सोए ग्राम प्रधान को मारी गोली, हालत गंभीर

जागरण संवाददाता, मऊ : सरायलखंसी थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत बबुआपुर के 45 वर्षीय प्रधान विनोद यादव पर अज्ञात बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। बदमाशों का दुस्साहस ऐसा कि प्रधान के घर तक चढ़कर ताबड़तोड़ दो गोलियां दागी। इसमें एक गोली पैर में लगी तो दूसरी सिर में। गोलियों की तड़तड़ाहट से परिजन जगे और दौड़ाया तो बदमाश भागे। उधर गंभीर रूप से घायल ग्राम प्रधान को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक चिकित्सा के बाद चिकित्सकों ने वाराणसी ट्रामा सेंटर को रेफर कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस हर वारदात के तरह डाग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंची परंतु खोजी कुतिया कुछ दूर जाकर लौट आई।

विकास खंड परदहां के बबुआपुर ग्राम प्रधान विनोद यादव बीती बुधवार की रात गांव में एक तिलक समारोह में शामिल थे। वे पूरी रात वहां चल रहे बिरहा कार्यक्रम को सुनते रहे। भोर में करीब ढाई बजे उन्हें नींद आने लगी तो वे घर चल दिए। प्रधान जब घर पहुंचे तो घर के अंदर बाकी सदस्य सो रहे थे जबकि उनकी मां सोमारी देवी दरवाजे पर ही सो रही थीं। इस दौरान उन्होंने परिजनों को जगाना व नींद में उन्हें उठाना उचित नहीं समझा। इसीलिए द्वार पर ही पड़े खाट पर सो गए। इसी बीच लगभग भोर में 4.00 बजे एक बदमाश ने प्रधान के ऊपर ताबड़तोड़ दो फायर कर दिया। इसमें एक गोली उनके पैरों को छूती हुई निकल गई जबकि दूसरी गोली उनके गर्दन में लगी। फायर की आवाज सुनकर कुछ ही दूरी पर सो रही उनकी मां सोमारी देवी (पूर्व प्रधान) जगीं और हमलावर को दौड़ा लिया। भागते वक्त हमलावर का एक चप्पल भी छूट गया। हमला घटना को अंजाम देने के लिए पैदल ही आया था परंतु कुछ दूरी पर दूसरा साथ बाइक के साथ मौजूद था। हमलावर अपने साथी के साथ बाइक से फरार हो गया। इनसेट--

पहले भी हो चुका है हमला

मां सोमारी देवी ने बताया कि प्रधान विनोद पर चार-पांच माह पहले बोलेरो गाड़ी द्वारा उनके बाइक पर गांव के पास दुर्घटना करने की कोशिश हुई थी। इसमें प्रधान अपनी गाड़ी लेकर सड़क किनारे के गड्ढे में उतर गए थे। मां की मानें तो विनोद पर हमले का कारण पुरानी रंजिश का परिणाम है। इनसेट--

कहीं गंवई राजनीति में तो नहीं हुई घटना

बबुआपुर ग्राम पंचायत में बड़े पैमाने पर ग्राम समाज की जमीनों को खाली कराने का काम विनोद यादव के कार्यकाल में किया गया है। इसको लेकर जहां अधिकतर लोग खुश हैं तो कई लोगों को खासी नाराजगी भी है। गुरुवार को हुए प्रधान पर जानलेवा हमले को भी इसी तार से जोड़कर भी देखा जा रहा है। इनसेट--

प्रधानों की पुलिस-प्रशासन को चेतावनी

परदहां ब्लाक के बबुआपुर प्रधान पर हुए जानलेवा हमले को लेकर गुरुवार को प्रधान संगठन की बैठक हुई। संगठन के ब्लाक अध्यक्ष धनंजय सिंह झब्बू ने कहा कि लगातार प्रधानों के ऊपर हमले हो रहे हैं और प्रशासन कान में तेल डाले सो रहा है। प्रधानों ने आरोप लगाया कि सरायलखंसी थाना पूरी तरह से लूट-खासोट में जुटा है। बिना पैसे के कोई काम नहीं हो रहा। निर्णय लिया गया कि प्रधान संगठन इस मुद्दे पर तीन मई को जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को पत्रक सौंपेगा। संचालन रैनी प्रधान मुकेश राय ने किया। इस अवसर पर रमेश यादव, प्रद्युम्न राय, बबलू सिंह, यशपाल सिंह, रामभवन यादव आदि प्रधान उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी