लड़की भगाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

पिता कि तहरीर पर लड़की को भागने के आरोप में मुकदमा दर्ज

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Jan 2020 08:43 PM (IST) Updated:Tue, 21 Jan 2020 06:10 AM (IST)
लड़की भगाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
लड़की भगाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

जासं, मधुबन (मऊ) : स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा हरियांव निवासी एक व्यक्ति ने स्थानीय थाना में रुकुनपुरा निवासी एक युवक के खिलाफ तहरीर देकर उसकी पुत्री को बहला फुसला कर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। वादी के पिता का आरोप है कि पिछले महीने की 20 तारीख को उसकी पुत्री घर से स्कूल जाने के लिए निकली मगर रास्ते में युवक उसकी पुत्री को बहला-फुसला कर अपने साथ भगा ले गया। घर नहीं लौटने पर उसने अपनी पुत्री की काफी खोजबीन की, अपने रिश्तेदारों के यहां तलाश किया मगर उसका कहीं पता नहीं चला। लोकलाज के भय से वह अब तक कानूनी कार्यवाही से बचता रहा मगर अब उसके सामने बेटी को पाने का एक यही विकल्प शेष है। पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस रुकुनपुरा निवासी चुन्नू कमल पुत्र विनोद के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर आरोपित एवं गायब लड़की की तलाश में जुट गई है।

chat bot
आपका साथी