531 शस्त्र लाइसेंस जमा कराना प्रशासन के लिए चुनौती

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासन पूरी तरह से कमर कस कर तैयार।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 07 Apr 2021 05:23 PM (IST) Updated:Wed, 07 Apr 2021 05:23 PM (IST)
531 शस्त्र लाइसेंस जमा कराना प्रशासन के लिए चुनौती
531 शस्त्र लाइसेंस जमा कराना प्रशासन के लिए चुनौती

जागरण संवाददाता, मऊ : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासन पूरी तरह से कमर कस कर तैयार है। ऐसे में पंचायत चुनाव से पहले जनपद के बाहर रहने वाले लोगों के 531 शस्त्र लाइसेंस जमा करना प्रशासन के लिए चुनौती बना हुआ है। ऐसे में प्रशासन ने सभी एसओ को तत्काल शस्त्र लाइसेंस जमा करने के लिए निर्देश दिया है। हर हाल में पंचायत चुनाव से पहले इन लोगों के शस्त्र लाइसेंस को जमा कराना है। अभी तक 5902 में से केवल 3214 लाइसेंस ही जमा कराए गए हैं। ऐसे में पुलिस शस्त्र जमा कराने को लेकर हांफ रही है।

जनपद में पंचायत चुनाव चौथे चरण में 29 अप्रैल को होगा। ऐसे में युद्धस्तर पर सभी लोगों के शस्त्र लाइसेंस जमा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जनपद में कुल 6700 लाइसेंसधारी हैं। इसमें 98 लाइसेंसी शस्त्रों को निलंबित किया जा चुका है। लाइसेंस धारक मृतकों की संख्या 169 है। जनपद के बाहर रहने वाले शस्त्र लाइसेंसी धारकों की संख्या 531 हैं। इसमें से कुल जमा कराने वाले शस्त्र लाइसेंसों की संख्या 5902 है। इसमें से 2688 लाइसेंस अभी तक जमा कराए जा चुके हैं। इसमें थाने पर 1935 व दुकानों पर 753 शामिल हैं। 3214 लाइसेंस अभी तक जमा नहीं करा जा सके हैं। ऐसे में सभी एसओ को निर्देशित किया गया है कि हर हाल में वह अपने क्षेत्र के शस्त्र धारकों से शस्त्रों को जमा कराएं। खासकर जनपद से बाहर रहने वाले 531 शस्त्र लाइसेंस धारकों के लिए पुलिस प्रशासन हाथ पांव मार रहा है। इनके निर्धारित पते पर नोटिस भी भेजी गई है। वैसे पुलिस को हर हाल में शस्त्र जमा करने के लिए कहा गया है।

बाहर रहने वाले अगर शस्त्र जमा नहीं कराते हैं तो वोट नहीं दे पाएंगे। ऐसे में अगर बाहर से लोग आते हैं और उनका शस्त्र जमा कर देते हैं तो आसानी से वोट डाल सकेंगे। तमाम लोग दूसरे शहरों में रह भी रहे हैं। पुलिस पूरा प्रयास कर रही है कि सभी का शस्त्र लाइसेंस जमा करा लिया जाए। चुनाव से पहले सभी लाइसेंस जमा करा लिए जाएंगे।

-जेएन सचान, असलहा प्रभारी, सिटी मजिस्ट्रेट

chat bot
आपका साथी