मजिस्ट्रेट चेकिग में बिना टिकट 35 यात्री धराए

सहायक वाणिज्य प्रबन्धक वाराणसी अजय कुमार सुमन के निर्देशन में इंदारा जंक्शन से लेकर मऊ जंक्शन तक रेलगाड़ियों में बिना टिकट सफर करने वालों के खिलाफ शुक्रवार को जबर्दस्त चेकिग अभियान चलाया गया। मजिस्ट्रेट चेकिग की भनक लगते ही बेटिकट यात्रियों में हड़कंप मच गया। पैसेंजर से लेकर एक्सप्रेस ट्रेनों में भी अफरा-तफरी मची रही। इंदारा स्टेशन पर आधे दर्जनों ट्रेनों में टिकट चेकिग की कार्रवाई के बाद कुल 35 यात्रियों को मजिस्ट्रेट के सामने ट्रायल पेश किया

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Aug 2019 07:41 PM (IST) Updated:Fri, 30 Aug 2019 07:41 PM (IST)
मजिस्ट्रेट चेकिग में बिना टिकट 35 यात्री धराए
मजिस्ट्रेट चेकिग में बिना टिकट 35 यात्री धराए

जागरण संवाददाता, अदरी (मऊ) : सहायक वाणिज्य प्रबंधक वाराणसी अजय कुमार सुमन के निर्देशन में इंदारा जंक्शन से लेकर मऊ जंक्शन तक रेलगाड़ियों में बिना टिकट सफर करने वालों के खिलाफ शुक्रवार को जबर्दस्त चेकिग अभियान चलाया गया। मजिस्ट्रेट चेकिग की भनक लगते ही बेटिकट यात्रियों में हड़कंप मच गया। पैसेंजर से लेकर एक्सप्रेस ट्रेनों में भी अफरा-तफरी मची रही। इंदारा स्टेशन पर आधे दर्जनों ट्रेनों में टिकट चेकिग की कार्रवाई के बाद कुल 35 यात्रियों को मजिस्ट्रेट के सामने ट्रायल पेश किया गया। फाइन भरने पर 35 यात्रियों को छोड़ दिया गया। वहीं लगभग 37 हजार 900 रुपये जुर्माना वसूल किया।

डीसीआइ सरनाम सिंह मीणा के नेतृत्व में शुक्रवार की सुबह इंदारा व मऊ जंक्शन पर टिकट तलाशी अभियान शुरू किया गया। इंदारा स्टेशन पर मजिस्ट्रेट बस देख व चेकिग की भनक लगते ही बुकिग खिड़कियों पर यात्रियों की संख्या बढ़ गई। उधर, बिना टिकट प्लेटफार्म पर अपने प्रियजनों को पहुंचाने आए लोगों को भी जब इस बात की भनक लगी तो वे भी आनन-फानन में प्लेटफार्म छोड़ दिए। वहीं कुछ लोग टिकट खिड़कियों पर प्लेटफार्म टिकट की मांग करते भी नजर आने लगे। कुछ घंटे के बाद यही अभियान मऊ जंक्शन पर चला। चेकिग टीम के पहुंचते ही स्टेशन पर हड़कंप मच गया। बिना टिकट यात्री इधर-उधर भागने लगे। पकड़े गए 35 बिना टिकट यात्रियों को मजिस्ट्रेट विजय कुमार सिंह के समक्ष पेश किया गया। जुर्माना भरने पर 35 यात्रियों को छोड़ दिया गया, लगभग 37 हजार 9 सौ रुपये जुर्माना वसूला गया। चेकिग टीम ने इंटरसिटी एक्सप्रेस, दादर एक्सप्रेस, बलिया शाहगंज पैसेंजर, शाहगंज से बलिया सवारी गाड़ी, वाराणसी से भटनी सवारी गाड़ी तथा कृषक एक्सप्रेस में अभियान चलाया। टीम में सीटीआइ अनूप कुमार, पुखराज मीणा, रामप्रभाव यादव, संजय, असलम अंसारी, एसआइ डीके राय, रहीश अहमद, शाकिब परवेज, राजेश राय, अशोक सिंह, विजय कुमार व जीआरपी के जवान आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी