मिनी मैराथन में दौड़े 253 युवा

नंदौर में ज्ञान कुंज पब्लिक स्कूल द्वारा शहीदों की याद में मिनी मैराथन दौड़ आयोजित की गई। इसमें कुल 253 युवाओं ने भाग लेकर शहीदों की याद को जीवंत किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 03 Mar 2019 04:58 PM (IST) Updated:Sun, 03 Mar 2019 09:59 PM (IST)
मिनी मैराथन में दौड़े 253 युवा
मिनी मैराथन में दौड़े 253 युवा

जागरण संवाददाता, मधुबन (मऊ) : स्थानीय तहसील क्षेत्र के नंदौर में ज्ञान कुंज पब्लिक स्कूल की ओर से शहीदों की याद में मिनी मैराथन दौड़ आयोजित की गई। इसमें कुल 253 युवाओं ने भाग लेकर शहीदों की याद को जीवंत किया।

रविवार की सुबह प्रारंभ मैराथन दौड़ में पुरुष व महिला धावकों ने भाग लिया। दिघेड़ा तक जाकर वापस लौटते हुए धावकों ने कुल 10 किमी की यात्रा तय की। इसमें पुरुष वर्ग में खलीलाबाद के सत्येंद्र ने प्रथम, मुहम्मदाबाद गोहना के आनंद द्वितीय, देवरिया के जितेंद्र राजभर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग में ज्ञानकुंज पब्लिक स्कूल की छात्रा ममता प्रथम, शिमला द्वितीय तथा मोनिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को ट्राफी, नगदी, मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीपांजलि कर किया गया। विद्यालय की छात्राओं द्वारा संस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते हुए प्रधान शशिप्रकाश सिंह ने कहा कि यह मैराथन शहीदों की याद को जीवंत रखेगी। प्रबंधक रवि प्रताप मल्ल ने कहा कि इस मैराथन से क्षेत्र के युवाओं में जोश का संचार होगा। मैराथन मे दौड़ रहे युवाओं के आगे-आगे चल रहे तिरंगा बाइक से देशप्रेम की भावना का एहसास हो रहा था। पूरे रास्ते में पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इस दौरान अखिलेश सिंह राठौर, रामविलास गुप्त, रणविजय सिंह, सोहराब अहमद, वीरेंद्र गुप्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी