स्वर संवाद में बही राग-रागिनी

मऊ : पंडित देवनाथ शास्त्रीय संगीत महाविद्यालय में रविवार को सुर की सरिता प्रवाहित होती रही। प्रत्

By JagranEdited By: Publish:Sun, 30 Apr 2017 06:51 PM (IST) Updated:Sun, 30 Apr 2017 06:51 PM (IST)
स्वर संवाद में बही राग-रागिनी
स्वर संवाद में बही राग-रागिनी

मऊ : पंडित देवनाथ शास्त्रीय संगीत महाविद्यालय में रविवार को सुर की सरिता प्रवाहित होती रही। प्रत्येक मासांत के अंतिम रविवार को होने वाले स्वर संवाद कार्यक्रम में विद्यार्थियों की प्रभावी प्रस्तुति ने मन मोह लिया। पंडित गिरिजा शंकर त्रिपाठी के निर्देशन में खुशबू पांडेय, अंजली, अनुष्का, ¨ट्वकल, सरिता, वैशाली, प्रशांत, साहिल, पंकज, नवनीत आदि ने मंद्र स्वराभ्यास, स्वरालंकार, रागाभ्यास और सुगम संगीत के चार वर्गों में आकर्षक प्रस्तुति दिया। शास्त्रीय विधाओं में रचे-बसे गीत, गजल, भजन, ठुमरी, दादरा जैसे लोक संगीत के पक्ष पर छात्रों की स्वर लहरी वातावरण में निनादित होती रही। तबला पर शिवानंद की संगत पर बाल संगीत गायक कृष्णा भारती व अमित कुमार द्वारा राग यमन कल्याण, वागेश्वरी के गायन पर लोग वाह कह उठे। इस दौरान श्रवण संगीत पर भी प्रकाश डाला गया।

chat bot
आपका साथी