विधायक दरबार पहुंचा आशा संगिनी प्रकरण

घोसी (मऊ): बड़रांव ब्लाक में आशा को प्रोन्नत कर आशा संगिनी बनाए जाने में अनियमितता का मामला मंगलवार क

By Edited By: Publish:Tue, 27 Sep 2016 05:28 PM (IST) Updated:Tue, 27 Sep 2016 05:28 PM (IST)
विधायक दरबार पहुंचा आशा संगिनी प्रकरण

घोसी (मऊ): बड़रांव ब्लाक में आशा को प्रोन्नत कर आशा संगिनी बनाए जाने में अनियमितता का मामला मंगलवार को स्थानीय विधायक सुधाकर ¨सह के दरबार पहुंचा। श्री ¨सह ने इस बाबत जिलाधिकारी एवं मुख्य चिकित्साधिकारी को पत्र लिख कर नियमानुसार चयन किए जाने को कहा है। दरअसल बड़रांव की ग्राम पंचायम विक्कमपुर में नियुक्त आशा बहू विद्यावती चौहान एवं चमरियांव की संगीता निषाद को बेहतर कार्य हेतु पुरस्कार प्राप्त हो चुका है। कई वर्ष पूर्व आशा संगिनी पद हेतु चयन के दौरान विद्यावती एवं एक अन्य महिला को एक समान अंक मिले। आशा संगिनी हेतु विद्यावती का चयन न किए जाने पर बसंत चौहान ने एतराज जताया है। श्री चौहान का कहना है कि समान अंक के बावजूद पुरस्कार प्राप्त महिला का चयन होना चाहिए। ऐसा न होने पर विभाग अपने ही द्वारा दिए गए पुरस्कार को बेमानी साबित कर रहा है। अन्य सभी विभागों में पुरस्कृत व्यक्ति को अलग से अंक या वेटेज दिया जाता है। बहरहाल प्रकरण संज्ञान में आने पर क्षेत्रीय विधायक सुधाकर ¨सह ने जिलाधिकारी एवं सीएमओ को पत्र लिखा है। उन्होंने नियमानुसार चयन करने को कहा है।

chat bot
आपका साथी