पर्यावरण के क्षेत्र में सीएम ने किए कई कार्य

मऊ : सूबे के मुखिया अखिलेश यादव का जन्मदिन बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया। समाजवाद

By Edited By: Publish:Wed, 01 Jul 2015 09:07 PM (IST) Updated:Wed, 01 Jul 2015 09:07 PM (IST)
पर्यावरण के क्षेत्र में सीएम ने किए कई कार्य

मऊ : सूबे के मुखिया अखिलेश यादव का जन्मदिन बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया। समाजवादी युवजन सभा ने इस उपलक्ष्य पर कलेक्ट्रेट परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण के प्रति संकल्प व्यक्त किया, साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा पर्यावरण संरक्षण सहित जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला गया।

पौधरोपण करते हुए सयुस जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर है। मुख्यमंत्री ने पर्यावरण के क्षेत्र में जितने काम किए है आज तक किसी सरकार ने नहीं किया है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण मानव जीवन का एक हिस्सा है। बिना स्वच्छ वातावरण के मानव जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। इसलिए सभी को चाहिए की ऐसे उपलक्ष्य में पौधरोपण कर उन्हें जीवंत रखने के संकल्प लें।

आज सपा सरकार द्वारा ¨सचाई, पढ़ाई, दवाई, बिजली सहित सभी क्षेत्रों में अनुकरणीय कार्य किए जा रहे हैं। श्री यादव ने कहा कि गरीब, नौजवान, मजदूर, बुनकर सभी वर्गों के लिए योजनाएं चलाई जा रही हैं। मुख्यमंत्री द्वारा सफाई एवं पर्यावरण को देखते हुए क्लीन यूपी, ग्रीन यूपी योजना चलाई जा रही है। मुलायम ¨सह यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष अमीरुल्लाह खान ने कहा कि स्वच्छ हवाओं के बिना जीवन संभव नहीं हैं।

इसलिए मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर सयुस व यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण करने का संकल्प लिया है। इस अवसर पर कौशल यादव, अफजाल अंसारी, मदन यादव, मकसूद खां, विनोद प्रजापति, राकेश आदि उपस्थित थे।

पौधे धरा की अमूल्य धरोहर

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन पर बुधवार को लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव धनंजय ¨सह के नेतृत्व में फातिमा स्थित कैंप कार्यालय पर पौधरोपण किया गया। पौधरोपण करते हुए श्री ¨सह ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सभी वर्ग, जाति का समुचित विकास हो रहा है। उन्होने कहा कि पौधे धरा की अमूल्य धरोहर हैं। इसलिए जीवन के विशेष लम्हों में पौधरोपण अवश्य करना चाहिए। दिनेश ¨सह परदहां ने कहा कि मुख्यमंत्री ने पर्यावरण को बेहतर करने के लिए कई कदम उठाए हैं। इस अवसर पर मुन्ना ¨सह हरपुर, सोनू, सौरभ, बृजेश ¨सह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी