आशा संगिनी के चयन में अनियमितता

घोसी (मऊ) : तहसील अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोहरीघाट में आशा संगिनी के चयन में अनियमितता बर

By Edited By: Publish:Fri, 19 Dec 2014 06:26 PM (IST) Updated:Fri, 19 Dec 2014 06:26 PM (IST)
आशा संगिनी के चयन में अनियमितता

घोसी (मऊ) : तहसील अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोहरीघाट में आशा संगिनी के चयन में अनियमितता बरते जाने का मामला उछलने लगा है। आल इंडिया आशा बहू कार्यकत्री कल्याण संघ की जिलाध्यक्ष संध्या राय एवं अन्य ने यह आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से लेकर अन्य अधिकारियों को पत्र प्रेषित किया है। उधर केंद्र अधीक्षक डॉ. रमन कुमार झा ने चयन में किसी तरह की अनियमितता न बरते जाने का दावा किया है।

दरअसल 'आशा' के सुपरविजन हेतु इनके बीच से ही 'आशा संगिनी' का चयन हो रहा है। चयन का आधार इनकी कार्यकुशलता एवं साइकिल चलाने की योग्यता रखी गई। एक एनजीओ सहित सात सदस्यीय चयन टीम ने 15 दिसंबर को देाहरीघाट ब्लाक में 'आशा संगिनी' के चयन हेतु साक्षात्कार लिया। श्रीमती राय ने साइकिल चलाने में अक्षम 'आशा' को दो नंबर देकर चयन किए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने आपत्ति हेतु महज तीन दिन का समय निर्धारित किए जाने और इस आशय की सूचना आपत्ति अवधि के दो दिन बीत जाने के बाद सार्वजनिक किए जाने का भी आरोप लगाया है। जिलाधिकारी को पत्र प्रेषित कर ने वालों में दोहरीघाट की ब्लाक अध्यक्ष उर्मिला राय, चंदा देवी, सुधा, प्रियंका गुप्ता, शी तल देवी, शकुंतला, गिरजा यादव, ममता देवी, माधुरी तिवारी एवं सुधा आदि 'आशा' हैं। उधर दोहरीघाट के अधीक्षक डा. झा ने चयन टीम में सात सदस्यों के शामिल होने के चलते ऐसे आरोप को एक सिरे से खारिज किया है। उन्होंने जिले के अधिकारी भी टीम में होने की बात कही है। बहरहाल तथ्य जो भी हों जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।

chat bot
आपका साथी