लेखपालों ने तहसील दिवस का किया बहिष्कार

मऊ : विभिन्न मांगों को लेकर जनपद के लेखपालों ने तहसील दिवस का बहिष्कार करते हुए मंगलवार को कलेक्ट्रे

By Edited By: Publish:Tue, 30 Sep 2014 06:39 PM (IST) Updated:Tue, 30 Sep 2014 06:39 PM (IST)
लेखपालों ने  तहसील दिवस का किया बहिष्कार

मऊ : विभिन्न मांगों को लेकर जनपद के लेखपालों ने तहसील दिवस का बहिष्कार करते हुए मंगलवार को कलेक्ट्रेट में धरना दिया। इस मौके पर कहा गया कि शासन स्तर पर जब तक उनकी मांगे मंजूर नही होगी तब तक तहसील व समाधान दिवस का बहिष्कार किया जाता रहेगा।

संगठन के जिलाध्यक्ष चंद्रभान सिंह ने कहा कि प्रदेश के राजस्व लेखपालों का प्रारंभिक वेतनमान, वाहन भत्ता, स्टेशनरी भत्ता आदि देश के अन्य प्रांतों के सामान दिया जाए। उन्होने कहा कि प्रदेश में राजस्व निरीक्षक के 1398 नए राजस्व पदों का सृजन किया जाए। पूर्व प्रस्तावित 646 पद रजिस्ट्रार कानूनगो संशोधित नाम राजस्व निरीक्षक तहसील कार्यालय में बढ़ाने के साथ-साथ सीधी भर्ती हेतु निर्धारित 25 प्रतिशत अनुपात को समाप्त कर राजस्व निरीक्षक के समस्त पदों शत-प्रतिशत प्रोन्नति व्यवस्था लेखपाल संवर्ग से सुनिश्चित की जाए। संगठन के सदर तहसील इकाई के अध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय ने कहा कि प्रदेश में लेखपाल संवर्ग में रिक्त 8000 पदों को शीघ्र भरा जाए। जिला मंत्री मुन्नी लाल ने कहा कि लेखपालों की नियुक्ति अब इंटर पास नही बल्कि स्नातक स्तर पर होना चाहिए।

धरने में उदयभान यादव, रामभवन, बालचंद, रघुनाथ, राजेश सिंह, रामानंद यादव आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी