737 शिक्षामित्रों को विद्यालय आवंटित

By Edited By: Publish:Fri, 01 Aug 2014 09:06 PM (IST) Updated:Fri, 01 Aug 2014 09:06 PM (IST)
737 शिक्षामित्रों को विद्यालय आवंटित

पहसा (मऊ) : शिक्षामित्रों के हंगामें के बाद विभाग के कार्यालय पर शुक्रवार को शिक्षामित्रों के लिए आवंटित विद्यालयों की सूची चस्पा कर दी गई। प्रभारी बीएसए रामबचन यादव ने शिक्षामित्रों से कहा कि वे अपने-अपने विद्यालयों में जाकर कार्यभार ग्रहण कर लें। कहा कि सभी शिक्षामित्रों को नियुक्ति पत्र डाक से भेजा जा रहा है।

गौरतलब है कि शिक्षामित्रों को शिक्षक पद पर समायोजित करने हेतु 30 जुलाई को महिला एवं विकलांग शिक्षामित्रों से विद्यालय का विकल्प लिया गया। इसके पहले बाकी लोगों से भी विकल्प भरवाए गए थे। 31 जुलाई को नियुक्ति पत्र वितरित किया जाना था पर गुरुवार को नियुक्ति पत्र वितरित नहीं किया जा सका। शुक्रवार को विभाग के कार्यालय पर आवंटित विद्यालयों की सूची जारी कर दी गई है। सूची देखने के लिए कार्यालय के बाहर शिक्षा मित्रों की भीड़ लगी रही।

इनसेट--

विद्यालयों के आवंटन में गड़बड़ी का आरोप

मऊ : जो शिक्षामित्र संगठन में रहकर संघर्ष का बिगुल फूंकते थे। उनके साथ विद्यालय आवंटन में साजिश की गई है। उक्त आरोप है आदर्श वेलफेयर शिक्षा मित्र संगठन के अध्यक्ष रामकेवल यादव का। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि दर्जन भर महिलाओं एवं विकलांग शिक्षामित्रों को दस किलोमीटर दूर विद्यालय दिए गए। यही संगठन में जो भी पदाधिकारी थे। सभी को मानक के विपरीत विद्यालय आवंटित किए गए।

chat bot
आपका साथी