डीएम नहीं आए, मजिस्ट्रेटी टीम ने किया घाटों का निरीक्षण

यमुना मिशन का कोई कर्ताधर्ता नहीं मिला, भेजेंगे नोटिस, स्थानीय लोगों ने जताया रोष

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Oct 2018 12:12 AM (IST) Updated:Tue, 23 Oct 2018 12:12 AM (IST)
डीएम नहीं आए, मजिस्ट्रेटी टीम ने किया घाटों का निरीक्षण
डीएम नहीं आए, मजिस्ट्रेटी टीम ने किया घाटों का निरीक्षण

जागरण संवाददाता, मथुरा: यमुना मिशन के कारनामों का निरीक्षण करने डीएम नहीं पहुंचे। उनकी भेजी गई चार सदस्यीय मजिस्ट्रेटी टीम मौके पर गई। टीम ने यमुना मिशन के कार्यों का निरीक्षण किया। वहीं शिकायतकर्ताओं को मंगलवार को सुबह 10 बजे एसडीएम कार्यालय बुलाया है। इसके बाद टीम डीएम को रिपोर्ट देगी। टीम को मौके पर यमुना मिशन का कोई कर्ताधर्ता नहीं मिला। टीम मिशन को नोटिस जारी करेगी।

एसडीएम श्याम अवध चौहान के नेतृत्व में गठित टीम आकाशवाणी के समीप से यमुना खादर में पहुंची। टीम ने बिड़ला मंदिर के पीछे और दक्षिण में गऊघाट तक निरीक्षण किया। लोगों ने बताया कि यमुना मिशन ने पाथवे बनाकर पुराने घाटों से यमुना को दूर कर नए पक्के घाट बना दिए हैं। वह कचरा भी दिखाया जो वहां पड़ा था। चक्रतीर्थ घाट, कृष्ण गंगा घाट, दाऊजी घाट और गऊघाट के आगे पाथवे बनाने की बात कही। वहां पड़े मृत जानवर भी दिखाए। टीम के साथ आए कर्मचारियों ने पूरे इलाके की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी की। टीम में यह थे शामिल

एसडीएम श्याम अवध चौहान, उप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. अर¨वद कुमार, ¨सचाई विभाग के एक्सईएन एमएम ¨सह, एई मोरमुकुट, वन विभाग के रेंजर एमके मीणा सहित लेखपाल, कानूनगो और पुलिस फोर्स। - यमुना मिशन के कार्यों की जांच की जा रही है। अनुमति, निर्माण, परिस्थिति और स्थानीय लोगों की मंशा और समाधान पर रिपोर्ट दी जाएगी। सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों ने निरीक्षण किया है। उनकी रिपोर्ट मंगलवार सुबह तक आएगी। शिकायकर्ताओं को भी बुलाया है। शाम तक रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी जाएगी।

- श्याम अवध चौहान, एसडीएम - ''बोर्ड की तरफ से एक नोटिस यमुना मिशन को भेजा जाएगा। यह काम बिना अनुमति के किया जा रहा है जो अपराध है। रिपोर्ट भी दर्ज कराई जा सकती है।''

- डॉ. अर¨वद कुमार, क्षेत्रीय अधिकारी, उप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड

chat bot
आपका साथी