रामनगला में हुई फायरिग में महिला समेत तीन गिरफ्तार

रामनगला में हुई फायरिग के मामले पुलिस ने सोमवार को यमुना एक्सप्रेस वे अंडरपास गांव पालखेड़ा पुल के नीचे से एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Oct 2020 05:55 AM (IST) Updated:Tue, 27 Oct 2020 05:55 AM (IST)
रामनगला में हुई फायरिग में महिला समेत तीन गिरफ्तार
रामनगला में हुई फायरिग में महिला समेत तीन गिरफ्तार

संसू, नौहझील: गांव रामनगला में हुई फायरिग के मामले पुलिस ने सोमवार को यमुना एक्सप्रेस वे अंडरपास गांव पालखेड़ा पुल के नीचे से एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। रविवार रात को दुकान की तरफ लघुशंका किए जाने का विरोध करने को लेकर फायरिग हुई थी। हालांकि दोनों पक्षों के बीच पहले भी रंजिश चली आ रही थी। आरोपितों से दो तमंचा बरामद किए गए हैं।

रामनगला निवासी दिनेश गांव में परचून की दुकान करता है। रविवार देररात गांव का ही अजीत सिंह दिनेश की दुकान की तरफ लघुशंका कर रहा था। वह शराब के नशे में था। इसका दिनेश ने विरोध किया। इसी बात पर अजीत सिंह भड़क उठा। दोनों के बीच कहासुनी हो गई। दिनेश के पिता सुग्रीव सिंह ने थाना नौहझील में कराई रिपोर्ट में बताया है कि अजीत, उसकी बहन रानी और पिता सीताराम ने अपने अन्य स्वजन के साथ उनके ऊपर लाठी, डंडे और अवैध हथियार लेकर उनके ऊपर हमला बोल दिया था। फायरिग भी गई। गोली लगने से रामवती (65) और हरेंद्र सिंह (28) घायल हो गए। दोनों के पैर में गोली लगी है, जबकि पथराव की चपेट में आकर फौरन सिंह घायल हो गया। इंस्पेक्टर नौहझील लोकेश भाटी ने बताया, दोनों के बीच पहले से ही रंजिश है। आरोपित सीताराम, उसके पुत्र अजीत और पुत्री रिकी निवासी रामनगला को एक्सप्रेस वे अंडरपास पालखेड़ा के पास गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपित से दो तमंचा और कारतूस भी बरामद किए हैं। उन्होंने बताया, तीनों ही आरोपितों के खिलाफ पहले से मुकदमा दर्ज है।

chat bot
आपका साथी