पंखे से लटका मिला किशोर

संवाद सूत्र, महुअन: केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में कांस्टेबल के पुत्र ने टाउनशिप क्षेत्र में शनिव

By JagranEdited By: Publish:Sun, 15 Apr 2018 11:21 PM (IST) Updated:Sun, 15 Apr 2018 11:21 PM (IST)
पंखे से लटका मिला किशोर
पंखे से लटका मिला किशोर

संवाद सूत्र, महुअन: केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में कांस्टेबल के पुत्र ने टाउनशिप क्षेत्र में शनिवार रात को पंखे से लटकर खुदकशी कर ली। रिफाइनरी पुलिस ने शव को पंखे के हुक से उतारा है। खुदकशी का कारण पता नहीं चल सका है।

शामली के गांव भाजू, थाना भोहरा के मूल निवासी सीआइएसएफ कांस्टेबल राजवीर ¨सह परिवार के साथ रिफाइनरी नगर, टाउनशिप में रहते है। शनिवार रात्रि को उनके 16 वर्षीय पुत्र रोहित ने पंखे के हुक से लटक कर खुदकशी कर ली। इससे उसकी मौत हो गई।

रोहित की मां ¨पकी ने बताया कि उनका पुत्र रोहित कक्षा 11वीं का छात्र है। रात्रि को खाना खाकर अपने कमरे में सोया था। ¨पकी दूसरे कमरे में सो रही थीं। सुबह जब वह जगाने के लिए कमरे में गई तो रोहित को पंखे के हुक से लटका मिला। सूचना पर पहुंची थाना रिफाइनरी पुलिस ने पूछताछ की है। बाद चौकी इंचार्ज प्रवेश ने बताया कि रोहित के पिता की कहीं बाहर ड्यूटी है। घर में मां और बेटा दोनों ही रह रहे थे। घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है।

chat bot
आपका साथी