हरियाली तीज पर गाए सावन के मल्हार, कहीं डांस की धमाल

महिला संगठनों विद्यालयों में हरियाली तीज के आयोजन किए गए

By JagranEdited By: Publish:Fri, 13 Aug 2021 06:08 AM (IST) Updated:Fri, 13 Aug 2021 06:08 AM (IST)
हरियाली तीज पर गाए सावन के 
मल्हार, कहीं डांस की धमाल
हरियाली तीज पर गाए सावन के मल्हार, कहीं डांस की धमाल

संवाद सहयोगी, मथुरा : हरियाली तीज पर महिला संगठनों ने जमकर धमाल किया। सावन के मल्हार गाए और डांस किया। हरियाली तीज के महत्व पर प्रकाश डाला। महिला संगठनों, विद्यालयों में हरियाली तीज के आयोजन किए गए।

वीरांगना वाहिनी द्वारा यमुना किनारे एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाध्यक्ष दीपांजलि शर्मा, महामंत्री प्रिया शर्मा, सुनीता शर्मा, शशि मिश्रा, रुचि गौर, दीपिका शर्मा, अंजू गौतम, ललिता चौधरी, रश्मि चौधरी, रश्मि अग्रवाल, सोनम अग्रवाल, सोनिया मौजूद रहीं। अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल महिला सम्मेलन ब्रज प्रांत इकाई द्वारा आनलाइन डांस प्रतियोगिता हुई। नेपाल, कनाडा, भूटान, हांगकांग, भारत की 267 महिलाओं ने भाग लिया। नेपाल की पलक अग्रवाल प्रथम, मथुरा की नम्रता अग्रवाल द्वितीय, ओडिशा की रितु अग्रवाल, मथुरा की नीरू अग्रवाल तृतीय स्थान पर रहीं। 20 दिन चली प्रतियोगिता में महिलाओं से डांस क्लिप मांगी गई थीं। अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष राजकुमार मित्तल, राष्ट्रीय संयोजक संगठन अजय कांत गर्ग ने ब्रज प्रांत इकाई के कार्य की सराहना की। जीएलए यूनिवर्सिटी के चीफ फाइनेंस आफिसर एवं ब्रज प्रांत युवा इकाई के अध्यक्ष विवेक अग्रवाल के सहयोग से पुरस्कार दिए गए। अध्यक्ष दीप्ति अग्रवाल, मधु अग्रवाल,अंशु अग्रवाल, डा. सपना बंसल संतोषी चौधरी, सपना बंसल, मधु अग्रवाल, अनुराग मित्तल, नेहा गोयल, सोनल मित्तल, प्रतुल गंगल, नरेंद्र अग्रवाल मौजूद रहे। रतनलाल फूलकटोरी देवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हरियाली तीज उत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। शुभारंभ विद्यालय प्रधानाचार्य डा. नीता सिंह, डा. चारु जैन, कल्पना गर्ग, रश्मि, भावना शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। श्वेता खंडेलवाल, कविता, नेहा भारद्वाज, आंचल ने प्रतियोगिताओं में बाजी मारी। संचालन निशा इसरानी, नेहा शर्मा ने किया। संयोजिका डा. चित्रा यादव, संरक्षक ब्रज किशोर अग्रवाल, विद्यालय अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, रोशनलाल अग्रवाल, प्रबंधक राजेश कुमार अग्रवाल ने हर्ष जताया। गोवर्धन में हरियाली तीज पर लालाजी हाउस पर मोनिका खंडेलवाल के निर्देशन में हरियाली तीज का आयोजन किया गया। बाजाना में मित्तल सभा द्वारा एक वाटिका में कार्यक्रम हुए।

chat bot
आपका साथी