सेही को बनाएंगे आदर्श गांव

संवादसूत्र, चौमुहां: जय-जय सेवा समिति ने रविवार को विकास खंड चौमुहां के गांव सेही को एक आदर्श गांव ब

By JagranEdited By: Publish:Sun, 08 Apr 2018 06:03 PM (IST) Updated:Sun, 08 Apr 2018 06:03 PM (IST)
सेही को बनाएंगे आदर्श गांव
सेही को बनाएंगे आदर्श गांव

संवादसूत्र, चौमुहां: जय-जय सेवा समिति ने रविवार को विकास खंड चौमुहां के गांव सेही को एक आदर्श गांव बनाने का संकल्प लिया है। इसके लिए मुहल्लावार टीम गठित करके उनको जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

समिति की बैठक में संरक्षक शिवराज ने कहा कि हम सुधरेंगे, तो जग सुधरेगा के सिद्धांत पर गांव का आदर्श बनाने की आधारशिला रखी गई। गांव की समस्याओं की सूची तैयार करा ली गई। शांति का माहौल बनाया जाएगा। विवादों को आपसी सुलह समझौता कर पंचायत के माध्यम से सुलझाया जाएगा। विकास कार्य कराने के लिए जनप्रतिनिधियों का सहयोग लिया जाएगा। सचिव छैल बिहारी शुक्ला ने कहा कि गांव में हर सप्ताह टीम अपने-अपने मुहल्ले में साफ-सफाई का काम करेगी। इस अभियान ग्रामीणों को भी जोड़ा जाएगा। जो युवा समिति के सामाजिक कार्यों में रुचि नहीं दिखाएंगे, उनको अभियान से अलग रखा जाएगा। अध्यक्ष योगेश ¨सह ने गांव की समस्याएं गिनाई। इसके बाद गांव में स्वच्छता के लिए ग्रामीणों को जागरूक करने को रैली निकाली गई। सफाई अभियान भी चलाया। अध्यक्षता शिवराज महाराज, संचालन योगेश ¨सह सिसौदिया और छैलबिहारी शुक्ला ने किया। उपसचिव नरेंद्र ¨सह सिसौदिया, कोषाध्यक्ष धीरेंद्र राघव, उपाध्यक्ष महेंद्र शास्त्री, मीडिया प्रभारी विष्णु शर्मा, सेही चौकी इंचार्ज सतीश कुमार, रोतान ¨सह, नरेन्द्र वाष्र्णेय, पप्पू ¨सह, रूपा ठाकुर मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी