जाम के बाद बुलडोजर चलवाया

औरंगाबाद की डिफेंस टू कॉलोनी के लोग कर रहे रास्ते की मांग, तहसील कर्मियों ने नापजोख कर अतिक्रमण हटाया

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Sep 2018 12:09 AM (IST) Updated:Sat, 15 Sep 2018 12:09 AM (IST)
जाम के बाद बुलडोजर चलवाया
जाम के बाद बुलडोजर चलवाया

जागरण संवाददाता, मथुरा: बिल्डर कॉलोनी काटकर चला गया। ग्रामीण रास्ता नहीं दे रहे। सड़क न होने से आक्रोशित महिलाओं ने सुबह-सुबह औरंगाबाद कट पर जाम लगा दिया। वाहनों की कतार लगी तो पुलिस और आला अफसर पहुंच गए। तत्काल जेबीसी बुलाकर समस्या का समाधान कराया गया।

औरंगाबाद में डिफेंस टू कॉलोनी है। यहां डीलर ने लोगों को प्लॉट काट दिए हैं। इन पर लोगों ने मकान बनाकर रहना भी शुरू कर दिया है। इनमें अधिकांश सेना में कार्यरत जवान और अधिकारियों की पत्नियां, बहन और बेटियां थीं। उन्हें ही सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बारिश के दिनों में तो इस रास्ते पर निकलना दुश्वार हो जाता है। 40 फीट का रास्ता कहीं-कहीं तो छह फीट का रह गया है।

कारण बिल्डर ने जब कॉलोनी काटी तब आसपास के ग्रामीणों से उसका करार नहीं हो पाया। अब मुख्य रास्ते पर कई किसानों के खेत हैं। इसके कारण वह खेत में से रास्ता देने को तैयार नहीं हैं। इससे कॉलोनी के रास्ते में अवरोध पैदा हो रहा है। कॉलोनीवासी लंबे समय से मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकारण और तहसील में प्रार्थना पत्र दिए पर समाधान नहीं हुआ। इससे आक्रोशित महिलाओं ने जाम लगाया तो दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। सदर थाना पुलिस के साथ महिलाओं को मानने मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकारण के सचिव और इंजीनियरों सहित नायब तहसीलदार पहुंच गए। नाप-जोख कर एक खेत से तो सुबह कब्जा हटा दिया, एक के न मानने पर उसे सायंकाल हटाया गया। कई लोगों पर पहले से स्टे है। जाम लगाने वालों में उर्मिला, नेहा, सरिता, पूनम, विमलेश, पूजा और ममता आदि शामिल रहीं।

chat bot
आपका साथी