जरूरतमंदों के लिए बांट रहे राशन, मास्क कर रहे तैयार

संवाद सहयोगी मथुरा सामाजिक संस्थाओं द्वारा जरूरतमंदों को लॉकडाउन में राशन वितरण का सिलसिला लगातार जारी है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 May 2020 12:19 AM (IST) Updated:Sun, 24 May 2020 06:01 AM (IST)
जरूरतमंदों के लिए बांट रहे  
राशन, मास्क कर रहे तैयार
जरूरतमंदों के लिए बांट रहे राशन, मास्क कर रहे तैयार

संवाद सहयोगी, मथुरा : सामाजिक संस्थाओं द्वारा जरूरतमंदों को लॉकडाउन में राशन वितरण का सिलसिला लगातार जारी है। सामाजिक लोग जरूरतमंदों को राशन पहुंचा रहे हैं। वहीं स्काउट्स एवं गाइड्स द्वारा लोगों को बांटने के लिए मास्क तैयार किए जा रहे हैं। विश्व शांति सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में ओहावा गांव में 150 जरूरतमंदों में राशन सामग्री बांटी। संस्था प्रबंधक विष्णु शर्मा ने बताया कि संस्था अध्यक्ष देवकीनंदन महाराज के आह्वान पर लॉकडाउन में जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री बांटी जा रही है। इसमें शांति स्वरूप शर्मा, रामवीर शर्मा, गजेंद्र सिंह, सतवीर शर्मा, दिनेश सिंह व अमित शर्मा ने सहयोग किया।

उत्तर मध्य रेलवे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, आगरा मंडल के राधारानी ग्रुप और कृष्णा व गोपाल ग्रुप, स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स एवं रेंजर्स द्वारा जरूरतमंद लोगों को बांटने के उद्देश्य से मास्क बनाए जा रहे हैं। अब तक 1500 मास्क बना लिए हैं। पांच हजार मास्क बनाने का लक्ष्य रखा है। इन्हें तैयार कर गरीबों व प्रशासन को बैंक के माध्यम से बांटे जाएंगे। इसमें स्काउट प्रेम, गाइड दीक्षा, रोवर मुकुल, सक्षम, रजत, रेंजर मीनाक्षी, चंचल, शबाना, दामिनी और जिला संगठन आयुक्त हेमेंद्र कुमार मौर्य, नेहा श्रीवास्तव, पूजा सैनी, शैलेश कुमार, भूपेंद्र, पुनीत, विकास, तरुण व सुधीर कुमार मौर्य ने सहयोग किया।

chat bot
आपका साथी