रामदेव बोले, चुनाव पूर्व गाय को राष्ट्रमाता घोषित करें

गंगा-यमुना को राष्ट्र धरोहर की भी रखी मांग, संतो ने दिया समर्थन

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Oct 2018 12:00 AM (IST) Updated:Thu, 25 Oct 2018 12:00 AM (IST)
रामदेव बोले, चुनाव पूर्व गाय को राष्ट्रमाता घोषित करें
रामदेव बोले, चुनाव पूर्व गाय को राष्ट्रमाता घोषित करें

जागरण संवाददाता, मथुरा: महावन स्थित ब्रह्मांड घाट पर नित्य श्री यमुना आरती का शुभारंभ करने पहुंचे बाबा रामदेव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव से पूर्व प्रधानमंत्री मोदी से गो माता को राष्ट्र माता और गंगा यमुना को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने की मांग की है। इसका समर्थन अन्य संतों ने भी हाथ उठाकर किया।

उन्होंने कहा कि मोदी खुद राष्ट्र भक्त, गो भक्त और गंगा भक्त हैं। ¨हदू होने पर वे गौरव भी महसूस करते हैं। इसलिए यह जरूरी भी हो जाता है। जब मोहनदास करमचंद गांधी को श्रद्धापूर्वक राष्ट्रपिता कहा जाता है। प्रधानमंत्री आगामी लोकसभा चुनाव की तिथियां घोषित होने से पूर्व गो माता को राष्ट्रमाता का दर्जा देकर इस गो हत्या के कलंक से मुक्त कराएं। वहीं, गंगा और यमुना को राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर गंदगी से मुक्त करें। ऐसा करने से उन्हें इतना आशीर्वाद मिलेगा कि राजनीति की सारी बाधा ही दूर हो जाएगी। इस बात का सभी संतो ने स्वागत किया और समर्थन भी दिया। वहीं, रामदेव के बोलने से पूर्व का‌िर्ष्ण गुरू शरणानंद महाराज ने चुटकी लेते हुए कहा कि साधु बिना खाए रह जाता है, लेकिन बिना बोले नहीं। इस दौरान रमेश भाई ओझा, जूना पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी, मलूक पीठाधीश्वर राजेंद्र दास, चिन्मयानंद मुनि, पुंडरीक गोस्वामी, ग्यानानंद महाराज आदि ने भी यमुना की दशा पर अपने विचार व्यक्त किए। कमी नहीं है देश में इनकी: संतों ने कहा कि देश में मैन, माइंड, मनी की कमी नहीं है। बस जरूरत है सबको संगठित और समर्पित होने की। अगर सब एक हो जाएंगे तो दशा बदल जाएगी।

chat bot
आपका साथी